रिपोर्ट मोहम्मद राशिद-सैय्यद
अम्बेडकरनगर में जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला और अपर जिलाधिकारी सदानंद गुप्ता की उपस्थिति में
‘महाकुंभ 2025’ की तैयारियों की समीक्षा बैठक की। इस बैठक में माननीय राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव द्वारा जल वितरण कार्यक्रम और मुख्यमंत्री उद्यमी विकास योजना के
लाभार्थियों को ऋण वितरण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को कार्यक्रम के सकुशल आयोजन के
संबंध में समस्त तैयारी को अपेक्षित समय में पूर्ण करने केनिर्देश दिए। इस अवसर पर परियोजना निदेशक डीआरडीए/डीसी एनआरएलएम, उपयुक्त उद्योग,
जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पंचायती राज अधिकारी, अपर जिला सूचना अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद अकबरपुर सहित अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।





Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good. https://www.binance.com/register?ref=IHJUI7TF