रिपोर्ट मोहम्मद राशिद-सैय्यद
अम्बेडकरनगर थाना जैतपुर स्वाट और सर्विलांस थाना जलालपुर के संयुक्त पुलिस टीम द्वारा 04 अन्तर्जनपदीय शातिर ऑटो लिफ्टर/मोटर साइकिल चोरों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में अपराध तथा अपराधियो पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने के क्रम में थाना जैतपुर पुलिस, थाना कोतवाली जलालपुर पुलिस एवं स्वाट सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा
चौराजी मुस्कुराई किलोमीटर 83 गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे अन्डर पास के नीचे चार व्यक्तियो को मोटरसाईकिल के साथ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम
1. सत्येन्द्र कुमार उर्फ लौटू पुत्र स्व: छेदीलाल निवासी ग्राम अमरौला थाना कोतवाली अकबरपुर उम्र 25 वर्ष,
2. अंकुश गौतम पुत्र अरुण कुमार निवासी ग्राम चौदहप्रास थाना जैतपुर जनपद अम्बेडकर नगर उम्र 20 वर्ष,
3. नीरज कुमार पुत्र बाबूराम निवासी ग्राम चौदहप्रास थाना जैतपुर जनपद अम्बेडकर नगर उम्र 19 वर्ष, 4. बंटी कुमार पुत्र विजय कुमार निवासी ग्राम शाहपुर थाना जैतपुर जनपद अम्बेडकर नगर उम्र 18 वर्ष,
गिरफ्तार किये गये अभियुक्तो की निशादेही पर ग्राम ढाका स्थित खण्डहरनुमा स्कूल मे 11 अदद मोटर साइकिलो को बरामद कर लिया गया है तथा कुल 15 अदद मोटर साइकिले बरामद की गयी।
अभियुक्तगणों द्वारा चोरी की गयी मोटर साइकिलों को कम दामों में लोगों को बेच दिया जाता है। बरामद मोटर साइकिल यू0पी0 45 यू0 8342, यू0पी0 45 ए0यू0 6206 थाना क्षेत्र मालीपुर के बारात से चोरी की गयी है।





Rеmarkɑblе! Its genuinely amazing piece of writing, I have got
mucһ clear idea about from this article.
Feeⅼ free to surf to my site :: fintechbase