बदायूं ! के सहसवान में एक दूध बेचने वाले युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, हत्यारा किसी और को निशाना बनाने आया था, लेकिन गोली दूध बेचने वाले युवक को लग गई।
घटना बुधवार की दोपहर की है सहसवान सेवा नर्सिंग होम के पास हुई। बाइक सवार तीन युवक नर्सिंग होम के संचालक प्रमोद यादव को मारने आए थे,
लेकिन गोली दूध बेचने वाले युवक उदयवीर को लग गई। उदयवीर कुरिया गांव का रहने वाला था और रोज़ की तरह दूध देने सहसवान आया था।
पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और FIR दर्ज कर आरोपी की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी अवधेश यादव और प्रमोद यादव के बीच पुरानी रंजिश थी।
बहरहाल घटना के बाद लोगों ने सेवा नर्सिंग होम में तोड़फोड़ शुरू कर दी। लोगों का गुस्सा फट पड़ा और उन्होंने अस्पताल में तोड़फोड़ की।
गुस्साए लोगों की भीड़ को शांत करने के लिये मौके पर क ई थानों की फोर्स बुलवाना पड़ा तब जाकर लोगों का ग़ुस्सा शांत हुआ हालांकि पुलिस प्रशासन ने शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।





Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks!