Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को मिला नया आयाम, महिला अस्पताल परिसर में हुआ वृहद वृक्षारोपण!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

30 शैय्या महिला अस्पताल में हरियाली की शुरुआत ‘पंख उड़ान एक उम्मीद’ संस्था का सराहनीय अभियान मरीजों को मिलेगा स्वच्छ व छायादार वातावरण!

रिपोर्ट:News10plusएडिटर मोहम्मद राशिद(सैय्यद) अम्बेडकरनगर | समाचार News10plus उत्तर प्रदेश सरकार के ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के तहत टांडा नगर की सामाजिक संस्था ‘पंख उड़ान एक उम्मीद’ ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में

सराहनीय पहल की। संस्था के अध्यक्ष मनप्रीत सिंह उर्फ अंशु सिंह बग्गा के नेतृत्व में 22 जुलाई 2026 को टांडा नगर के मोहल्ला हयातगंज स्थित 30 शैय्या महिला अस्पताल परिसर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ अस्पताल की महिला चिकित्सक डॉ. रिचा पटेल ने जामुन का पौधा लगाकर किया। इसके बाद अमरूद, नीम, आंवला सहित विभिन्न छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया। सभी पौधे संस्था ‘पंख उड़ान एक उम्मीद’ की ओर से उपलब्ध कराए गए।

इस अवसर पर अस्पताल के फार्मासिस्ट शहाब अली, लैब अटेंडेंट राजकुमार, अस्पताल कर्मचारी इंद्रमणि, संस्था के सदस्य विपिन कुमार, दिव्यांशु तथा अस्पताल के अन्य चिकित्सकों एवं कर्मचारियों ने भी पौधारोपण कर अभियान में अपनी सहभागिता निभाई।

संस्था के अध्यक्ष मनप्रीत सिंह उर्फ अंशु सिंह बग्गा ने कहा कि वृक्षारोपण से न केवल पर्यावरण सुरक्षित रहता है, बल्कि स्वस्थ जीवन और स्वच्छ वातावरण भी मिलता है। उन्होंने बताया कि अस्पताल परिसर में पहले पर्याप्त पेड़ नहीं थे।

डॉ. रिचा पटेल के मार्गदर्शन में लगाए गए ये पौधे भविष्य में बड़े होकर मरीजों, तीमारदारों और अस्पताल कर्मियों को शुद्ध हवा एवं गर्मी के मौसम में प्राकृतिक छाया प्रदान करेंगे।

उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाएं और उनकी नियमित देखभाल भी करें, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण मिल सके।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!