रिपोर्ट मोहम्मद राशिद-सैय्यद
अम्बेडकरनगर जनपद सहित जनपद के सभी क्षेत्रों में ईदुल-अज़हा की नमाज़ सकुशल सम्पन्न हुई। टांडा नगरक्षेत्र के अल्हदादपुर ईदगाह और मुबारकपुर ईदगाह सहित टांडा नगरक्षेत्र की विभिन्न मस्जिदों में ईदुल-अज़हा की नमाज़ अदा कराई गई।
टांडा में ईदुल-अज़हा की नमाज़
ताज तिराहे पर स्थित शिया समुदाय की मस्जिद सोगराबीबी में प्रातः 8 बजे ईदुल-अज़हा की नमाज़ अदा कराई गई।सकरावल शिया टोला में प्रातः 9 बजे ईदुल-अज़हा की नमाज़ मौलाना सैय्यद मैहताब हुसैन बलरामपुरी ने अदा कराई। मोहल्ला मीरानपुरा राजा के मैदान में स्थित
मस्जिद राजा मोहम्मद रज़ा मस्जिद में ईदुल-अज़हा की नमाज़ मौलाना सैय्यद मोहम्मद रज़ा हसन ने प्रातः 10 बजे नमाज़ अदा कराई।
खुतबा और सम्बोधन
बाद नमाज़ के मौलाना सैय्यद हसन रज़ा ने खुतबा पढ़ा और ईदुल-अज़हा पर नमाज़ पढ़ने आए नमाजियों को सम्बोधित किया। उन्होंने कुर्बानियों के सम्बन्ध में बताया और हज़रत इब्राहीम
और हज़रत इस्माईल की कुर्बानी की कहानी सुनाई। मौलाना सैय्यद रज़ा ने कहा कि कुर्बानी का मांस सबसे पहले गरीब और मिस्कीन में देना चाहिए और अपने आस-पास के लोगों में वितरित करना चाहिए।
सुरक्षा व्यवस्था
ईदुल-अज़हा की नमाज़ के लिए पुलिस प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम रहा। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था तैनात रही। डीएम और एसपी
ने भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। टांडा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी और थान अलीगंज एसएचओ ने अपने अपने क्षेत्र में पुलिस बल के साथ टांडा नगरक्षेत्र का जायजा लिया।