Welcome to News10plus.com   Click to listen highlighted text! Welcome to News10plus.com

जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने टांडा नगर पालिका का साढ़े चार घंटे तक गहनता से निरीक्षण किया”और नगर पालिका अध्यक्ष व सभासदों के साथ बैठक कर नगरक्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा किया!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

एडिटर रिपोर्ट मोहम्मद राशिद-सैय्यद
अम्बेडकरनगर ! जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने आज गुरूवार 12 दिसंबर 2024 को नगर पालिका परिषद टाण्डा में निरीक्षण के दौरान नगर पालिका प्रशासन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने जिलाधिकारी का भव्य स्वागत किया।

जिलाधिकारी ने पहुंचते ही एक के बाद एक सभी पटलों की गहनता से जांच किया साथ ही नगर पालिका के पटलों के अभिलेखों की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी अविनाश सिंह के साथ उपजिलाधिकारी टाण्डा डॉ. शशिशेखर, उपजिलाधिकारी/प्रभारी अधिशाषी अधिकारी अरविंद कुमार त्रिपाठी, के साथ निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने कहा नगर पालिका टाण्डा कार्यालय के सभी कक्ष का निरीक्षण किया गया और पटलों के कर्मचारियों से बातचीत की गई कौन क्या कार्य कर रहा है। किस प्रकार से अभिलेखों का रखरखाव करता है। जिसको देखा गया और उसके सम्बन्ध में जानकारी ली गई जिलाधिकारी ने कहा।

अभिलेखों का रखरखाव साफ-सफाई बहुत ही अच्छी है, जिलाधिकारी ने कहा कर्मचारियों ने काफी मेहनत किया है। इसके अलावा उन्होंने कहा मैंने एक-एक चीजों को देखा और चेक किया नगरक्षेत्र में प्रातः और शाम की साफ-सफाई डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन, सूखा और गीला कूड़ा का रखरखाव किस किया जाता है। और किस तरह से ले जाया जाता है।

जिसके सम्बन्ध में भी विस्तृत जानकारी लिया। साथ ही उन्होंने कहा नगर पालिका के राजस्व को बढ़ाने के लिए टैक्स की वसूली के लिए क्या किया जा रहा है। जिसके बारे में भी जिलाधिकारी ने जानकारी प्राप्त किया। जिलाधिकारी ने कहा राजस्व को लेकर मै संतुष्ट नहीं हूं इसलिए जिलाधिकारी ने  कर्मचारियों को राजस्व उसूली को लेकर मार्गदर्शन के साथ कड़े निर्देश दिए।

साथ ही रिवेन्यू को बढ़ाने के लिए और कर में वृद्धि के लिए राजस्व में बढ़ोतरी के लिए नए-नए स्रोतों को खोजने के लिए जिलाधिकारी ने कर्मचारियों को कई टिप्स भी दिया साथ ही उन्होंने कहा नजूल रजिस्टर व दाखिल खारिज में अमल दरामद में देखा गया नजूल लैंड से सम्बंधित लेटेस्ट शासनादेशों का उलंघन किया जा रहा था।

उनका पालन नही किया जा रहा था। इसके संबंध में जिलाधिकारी ने कठोर निर्देश देते हुए अपर जिला अधिकारी के नेतृत्व में तीन सदस्यीय कमेटी कमेटी बनाकर 10 दिनों के भीतर अख्यां उपलब्ध कराने के लिए कहा है। साथ ही उन्होंने कहा

जब तक अख्यां नहीं प्राप्त हो जाती तब तक किसी प्रकार का अमल दरामद, दाखिल खारिज, नहीं किए जाने के निर्देश दिया है। साथ ही जिलाधिकारी ने कहा विभिन्न प्रकार के कराए जा रहे निर्माण कार्यों में धीमी गति क्यों है जिसके सम्बन्ध में भी जानकारी प्राप्त किया।

तत्पश्चात जिलाधिकारी ने  नगर पालिका अध्यक्षा श्रीमती शबाना नाज़ व 25 वार्डों के सभासदगणों के साथ बैठक किया। जिसमें आमजनमानस की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई साथ ही नगर पालिका की दुकानों और हाऊस टैक्स की समस्या पर भी जिलाधिकारी ने चेयरमैन और सभासदों से वार्ता किया।

जिसके साथ जिलाधिकारी ने नगरक्षेत्र के सम्मानित नागरिकों व पत्रकार बंधुओं से भी विस्तृत जानकारी ली। जिलाधिकारी ने कहा सभी जानकारियों की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। आने वाले समय में किस प्रकार से टाण्डा नगर पालिका जो अयोध्या की ए श्रेणी की नगर पालिका है,

इसको एक माडल नगर पालिका के रूप में डेवलप किया जा सकता हैं। उन्होंने कहा निश्चित रूप से यह मेरा सोचना है कि जब मैं अगली बार आऊंगा तो यहां पर और बेहतर रिजल्ट देखने में आएंगे साथ ही उन्होंने कहा नगरक्षेत्र में जो अतिक्रमण है उसको भी हटाए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

जिलाधिकारी ने टाण्डा नगरक्षेत्र में बंदरों की समस्या पर भी चर्चा किया। उन्होंने कहा इसके लिए मैं डीएफओ को निर्देशित करूंगा। जिलाधिकारी ने कहा कहा आज के इस निरीक्षण से काफी चीजों को देखने और समझने का मौका मिला है। उन्होंने कहा उम्मीद करता हूं

आने वाले अगले एक महीने के भीतर यहां की पूरी कार्य प्रणाली में परिवर्तन देखने को मिलेगा। जिसके साथ उन्होंने कहा जरूरत से ज्यादा लंबे समय तक जो भी अधिकारी और कर्मचारी एक ही पटल पर जमा हुआ है। उसको हटाने के लिए निर्देश दिए गए है। उन्होंने कहा अगर जो नजूल रजिस्टर्ड की जांच हो रही है।

जिसमें कमियां पाई गई उसमें भी देखना है। किसको निलंबित करना है या किसके संबंध में शासन को लिखकर भेजना है। और उनके पटलों को चेंज करना है। जिसके संबंध में जिलाधिकारी ने बताया और कहा मुझे उम्मीद है कि कर्मचारियों की कार्य प्रणाली में एक अपेक्षा के अनुरूप एक सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा।

और अगर उसमें सत्यता पाई जाती है या शासकीय आदेशों का उल्लंघन किया गया है। तो निश्चित रूप से जांच के बाद उनके संबंध में कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। साथ जिलाधिकारी ने कुछ ठेकेदारों को ब्लैक लिस्टेड किए जाने की बात कही। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने नगर पालिका परिषद टाण्डा का लगभग साढ़े चार घंटे तक निरीक्षण किया।

उक्त अवसर के बीच  मुख्य रूप से मौजूद रहे नगर उपजिलाधिकारी टाण्डा डॉ. शशिशेखर,  उपजिलाधिकारी प्रभारी अधिशासी अधिकारी अरविंद कुमार त्रिपाठी, अध्यक्ष श्रीमती शबाना नाज़, टीएस शमशाद जुबैर, आर आई राकेश कुमार गौरव, आर आई  सलमान खान, रामबाबू गुप्ता,

लिपिक इशांत पांडे, लिपिक जलील अहमद, नजूल लिपिक अरशद जमाल, मोहम्मद हुसैन, कंप्यूटर ऑपरेटर गोकुल, कंप्यूटर ऑपरेटर अदनान, कंप्यूटर ऑपरेटर जुल्फेकार अंसारी,

कंप्यूटर ऑपरेटर साजिद,अजीज़, सलमान , कंप्यूटर ऑपरेटर जयेंद्र कुमार, सफाई नायक मोहम्मद अहमद, सफाई नायक परवेज़ अहमद, सफाई नायक इदरीश, सफाई नायक रब्बानी, आदि अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!