Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

टांडा में सार्वजनिक नजूल भूमि पर कब्जा करने की साजिश विफल

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

अम्बेडकरनगर जिले के टांडा में एक रसूखदार व्यक्ति द्वारा सार्वजनिक नजूल भूमि पर कब्जा करने की साजिश नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी डा. आशीष कुमार सिंह की सक्रियता से विफल हो गई।

यह घटना रविवार को हुई जब रसूखदार व्यक्ति ने अपने धन-बल के प्रभाव से छत ढालने का काम शुरू किया था।
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी डा. आशीष कुमार सिंह ने मोहल्लेवासियों की शिकायत पर नगर पालिका

कर्मचारियों को भेजकर निर्माण कार्य रुकवा दिया। यह पहली बार नहीं है जब रसूखदार व्यक्ति ने इसी स्थान पर निर्माण कार्य कराया था, लगभग एक महीने पूर्व भी नगर पालिका ने निर्माण कार्य रुकवाया था।

इस मामले में टांडा नगर पालिका परिषद के आधा दर्जन सभासदों और मोहल्ले के कई लोगों ने निर्माण कार्य रुकवाकर नजूल भूमि को मुक्त कराने की मांग की है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी डा. आशीष कुमार सिंह की सक्रियता की वजह से यह साजिश विफल हो गई है।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!

One thought on “टांडा में सार्वजनिक नजूल भूमि पर कब्जा करने की साजिश विफल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!