रिपोर्ट: News10plus| अंबेडकरनगर | 24 अप्रैल 2026 जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बड़ी प्रशासनिक अपडेट सामने आई है। जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी दी
कि राज्य निर्वाचन आयोग के 17 अप्रैल 2026 के संशोधित निर्देशों के अनुसार अब निर्वाचक नामावली (Voter List) का अंतिम प्रकाशन 10 जून 2026 को किया जाएगा।
👉 डीएम के मुताबिक, मतदाता सूची को पूरी तरह पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के लिए विशेष प्रक्रिया चलाई जा रही है—
21 अप्रैल से 28 मई 2026 तक
मतदाताओं का डुप्लीकेशन हटाने Deduplication) एवं कंप्यूटरीकरण का कार्य किया जाएगा।
29 मई से 09 जून 2026 तक
कंप्यूटरीकरण के बाद मतदान केंद्रों का क्रमांकन, वार्ड मैपिंग, मतदाता क्रम संख्या निर्धारण, SVN आवंटन, सूची डाउनलोडिंग और फोटो प्रतियां तैयार की जाएंगी।
जिला मजिस्ट्रेट ने सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ERO) एवं सहायक अधिकारियों (AERO) को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में संशोधित कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें।
खास निर्देश:
निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण के दौरान पड़ने वाले सभी सार्वजनिक अवकाशों में भी संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे, ताकि तय समय सीमा में कार्य
पूरा किया जा सके। 👉 प्रशासन का लक्ष्य है कि आगामी पंचायत चुनाव के लिए पूरी तरह सटीक और पारदर्शी मतदाता सूची तैयार हो सके।




