Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

गिरजा देवी हरदेव सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मेधावी छात्र- छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित हुआ!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट: News10plus Editor Mohd Rashid – Syed| अम्बेडकरनगर (टांडा): नगर के मोहल्ला नेपुरा में स्थित गिरजा देवी हरदेव सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आज शनिवार, 25 अप्रैल 2026 को हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा 2026 में

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में भव्य समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन द्वारा छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन

हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा 2026 में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया, जिनमें प्रमुख रूप से – दिव्य कुमारी (पुत्री कौशल किशोर) ने 76% प्रसेंट अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया।

अज़ीबा फात्मा (पुत्री रिजवान अहमद) ने 74% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कौसर जहां (पुत्री मुस्ताक अहमद) ने 71% अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। वही बाबी (पुत्र गोपी नाथ) ने 70% अंक प्राप्त कर चतुर्थ स्थान हासिल किया।

सम्मान समारोह की मुख्य झलकियां –

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रबंधन द्वारा सभी मेधावी छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों के साथ ✔️ शील्ड ✔️ गोल्ड मेडल ✔️ और पुष्पमाला पहनाकर  कर सम्मानित किया गया।

प्रेरणादायक संदेश

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक डॉ. निपेंद्र श्रीवास्तव ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा:

“शिक्षा एक ऐसा दीपक है जो अज्ञान रूपी अंधकार को दूर करता है। यह ऐसा अमूल्य ज्ञान है, जिसे कोई चुरा नहीं सकता। शिक्षा ही सफलता की सबसे महत्वपूर्ण कुंजी है।”

उन्होंने छात्रों को भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस समारोह कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहें प्रबंधक डॉ. निपेंद्र श्रीवास्तव, उनके बड़े पुत्र डॉ. अंकित श्रीवास्तव एसबी पब्लिक स्कूल की प्रबंधक श्रीमती प्रियम खरें, गिरजा देवी हरदेव सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की सदस्या श्रीमती आशा जायसवाल,

प्रधानाध्यापक विजय बहादुर, अध्यापक अवधेश, पुरुषोत्तम मौर्या, रवि प्रकाश, संतोष तिवारी, मिथलेश कुमार, जियालाल, सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे और सभी ने छात्रों को शुभकामनाएं दीं।

निष्कर्ष

यह सम्मान समारोह न केवल छात्रों के मनोबल को बढ़ाने वाला रहा, बल्कि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बना। विद्यालय प्रबंधन का यह प्रयास शिक्षा के महत्व को उजागर करने और प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में सराहनीय पहल है।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!