रिपोर्ट:News10plusएडिटर मोहम्मद- सैय्यद| अम्बेडकरनगर | दिनांक : 11 मई 2026 पुलिस अधीक्षक अम्बेडकरनगर प्राची सिंह के निर्देशानुसार जनपद में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने
एवं सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से दिनांक 09 मई से 10 मई 2026 तक दो दिवसीय विशेष सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के तहत हूटर, सायरन, प्रेशर हार्न, मोडिफाइड साइलेंसर तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध व्यापक स्तर पर चेकिंग की गई। यह अभियान दोस्तपुर टोल प्लाजा, पूर्वांचल गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे टोल प्लाजा, नेवरी टोल प्लाजा सहित जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में
क्षेत्राधिकारी यातायात, प्रभारी यातायात, थाना प्रभारियों, पुलिस बल एवं सीसीटी टीम के संयुक्त सहयोग से संचालित किया गया। अभियान के दौरान प्रमुख कार्यवाही : भारी वाणिज्यिक वाहनों (HCV) एवं ट्रक चालकों की रैंडम चेकिंग प्राइवेट
स्लीपर बसों एवं ECO Cab/Van पर विशेष निगरानी निर्माण सामग्री ले जा रहे वाहनों की HSRP सत्यापन कार्यवाही टोल प्लाजा पर यात्रियों से संवाद कर समस्याओं के समाधान का प्रयास — “Meet and Greet” पहल लाउड हेलर के माध्यम
से सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूकता अभियान चेकिंग एवं प्रवर्तन कार्यवाही का विवरण: हूटर/सायरन लगे वाहन चेक – 210 मानक के विपरीत पाए जाने पर 05 वाहनों
पर कार्यवाही प्रेशर हार्न लगे वाहन चेक – 425 17 वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही मोडिफाइड साइलेंसर वाले वाहन चेक – 155 – 13 वाहनों पर कार्यवाही शराब पीकर वाहन चलाने वालों की
चेकिंग – 950 – 20 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाहीअधिकारियों द्वारा स्पष्ट किया गया है कि आमजन को सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराने हेतु भविष्य में भी ऐसे विशेष अभियान लगातार चलाए जाते रहेंगे।“यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षित यात्रा करें।




