रिपोर्ट News10plus| अम्बेडकरनगर ! जिला प्रशासन की ओर से समस्त डीजल एवं पेट्रोल पम्प संचालकों को सूचित किया गया है कि जनपद में डीजल और पेट्रोल की किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं है।
तथा आम जनमानस से अपील की गई है कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। साथ ही सभी पेट्रोल पम्प संचालकों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि पम्प पर आने वाले ग्राहकों को बोतल, पीपा, ड्रम या अन्य किसी भी खुले पाट में
डीजल अथवा पेट्रोल की बिक्री कदापि न की जाए। साथ कहा गया है कि यदि कोई व्यक्ति अफवाह फैलाते हुए या नियमों का उल्लंघन करते हुए पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जनपद के समस्त बिक्री अधिकारियों
(IOCL, BPCL, HPCL एवं NAYARA) से अपेक्षा की गई है कि वे अपने-अपने स्तर से सभी पेट्रोल पम्प मालिकों को इस संबंध में निर्देशित करें और यह सुनिश्चित करें कि आदेशों का कड़ाई से पालन हो।
इसके अतिरिक्त सभी पम्प संचालकों को यह भी निर्देशित किया गया है कि वे प्रतिदिन डीजल व पेट्रोल की बिक्री की जानकारी ई-मेल या व्हाट्सएप के माध्यम से अधोहस्ताक्षरी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें,
ताकि आपूर्ति और वितरण व्यवस्था पर निरंतर निगरानी रखी जा सके। 👉 प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अफवाह फैलाने वालों और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।





6 thoughts on “पेट्रोल-डीजल को लेकर प्रशासन सख्त, बोतल/ड्रम में बिक्री पर रोक! अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई”
Comments are closed.