Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

नीट परीक्षा 2026: निष्पक्ष और पारदर्शी के लिए प्रशासन अलर्ट, 11 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट:News10plusएडिटर मोहम्मद राशिद- सैय्यद| अम्बेडकरनगर। आगामी 21 जून 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा नीट -2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी वातावरण में सम्पन्न कराने के लिएजनपद प्रशासन और पुलिस विभाग ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा की शुचिता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद के 11 परीक्षा केंद्रों पर कुल 5,088 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है,तथा प्रवेश द्वारों पर सघन चेकिंग, फ्रिस्किंग और सुरक्षा संबंधी अन्य व्यवस्थाएं लागू की गई हैं, ताकि परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हो सके।

उन्होंने बताया कि प्रश्नपत्रों की गोपनीयता और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए बैंक से परीक्षा केंद्रों तक प्रश्नपत्रों के सुरक्षित परिवहन हेतु केंद्रीय सशस्त्र बलों की तैनाती की गई है।

साथ ही संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है और प्रत्येक गतिविधि पर प्रशासन की पैनी नजर बनी हुई है।

परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और प्रमुख मार्गों पर भी पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।

बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए विशेष सहायता एवं यातायात प्रबंधन की व्यवस्था की गई है।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनपद पुलिस और प्रशासन पूरी सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ परीक्षा को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से

सम्पन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने अभ्यर्थियों से अपील की कि वे निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें तथा परीक्षा संबंधी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

मुख्य बिंदु

21 जून को होगी NEET-2026 परीक्षा, 11 परीक्षा केंद्रों पर 5,088 अभ्यर्थी होंगे शामिल, सभी केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा और फ्रिस्किंग व्यवस्था,

प्रश्नपत्र सुरक्षा के लिए केंद्रीय सशस्त्र बल तैनात, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर विशेष पुलिस सहायता, यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए विशेष प्रबंध

नीट परीक्षा – 2026 को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए अम्बेडकरनगर प्रशासन पूरी तरह तैयार है। 11 परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के अभूतपूर्व

इंतजाम किए गए हैं। पुलिस और प्रशासन ने अभ्यर्थियों से समय से केंद्र पहुंचने और सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!