अम्बेडकरनगर ! थाना बेवाना पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 49/2025 धारा 3/5A/8 गोवध हत्या निवारण अधिनियम व 11घ,च पशु क्रूरता निवारण अधिनियम से सम्बन्धित 01 अभियुक्त मुजाहिद पुत्र कमरूखान को किया गया गिरफ्तार।
पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशानुसार जनपदीय पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना बेवाना पुलिस टीम द्वारा उक्त कार्रवाई की गई।
अभियुक्त की गिरफ्तारी
थाना बेवाना पुलिस टीम द्वारा वांछित अभियुक्त मुजाहिद पुत्र कमरुखान निवासी ग्राम महरुपुर थाना मुहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर को मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 09.05.25 को समय 05.10 बजे बेवाना दोस्तपुर रोड ग्राम करमहुसैन मोड़ से गिरफ्तार किया गया।
आगे की कार्रवाई
थान स्थानीय पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम मुजाहिद पुत्र कमरुखान निवासी ग्राम महरुपुर थाना मुहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर उम्र करीब 22 वर्ष है।
अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 49/2025 धारा 3/5A/8 गोवध हत्या निवारण अधि0 व 11घ,च पशु क्रूरता निवारण अधिनियम थाना बेवाना जनपद अम्बडेकरनगर दर्ज है।
गिरफ्तारीकर्ता पुलिस टीम
गिरफ्तारीकर्ता पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अशोक कुमार यादव, कांस्टेबल मनीष कुमार शुक्ला शामिल रहे ।





Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you. https://www.binance.info/tr/register?ref=MST5ZREF