रिपोर्ट मोहम्मद राशिद-सैय्यद
अम्बेडकरनगर ! पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध शराब और बीयर के साथ गिरफ्तार किया है! यह कार्रवाई थाना महरुआ पुलिस टीम
और आबकारी टीम के संयुक्त रूप से ग्राम पांती में एक अभियुक्त के घर छापेमारी कर की गई है, जहां से 02 पेटी देशी शराब और 02 पेटी बीयर बरामद किया गया है।
अभियुक्त का विवरण
भारत सिंह पुत्र वासुदेव सिंह, निवासी ग्राम पांती, थाना महरुआ, जनपद अम्बेडकरनगर बरामदगी विवरण
02 पेटी देशी शराब, 02 पेटी बीयर
कार्यवाही करने वाली टीम
दिनेश कुमार सिंह, थानाध्यक्ष महरुआ मय टीम
अनुराग सिंह, आबकारी निरीक्षक मय टीम
उपनिरीक्षक बब्लू कुमार, उपनिरीक्षक शिवम मिश्रा,
दर्ज मुकदमा
अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 61/2025 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश
पुलिस अधीक्षक अम्बेडकरनगर केशव कुमार द्वारा अपराध और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है।





Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.