अम्बेडकरनगर में दिनांक: 06 अप्रैल 2025
नए कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आवश्यक उपकरणों और संसाधनों का आवंटन!
रिपोर्ट मोहम्मद राशिद-सैय्यद – अम्बेडकरनगर जनपद में कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ करने तथा आधुनिक तकनीकी संसाधनों के माध्यम से न्यायिक प्रक्रिया को त्वरित और पारदर्शी बनाने की दिशा में
एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। भारत सरकार द्वारा पारित तीन नए आपराधिक कानून – भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023, और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 – 1 जुलाई 2024 से पूरे देश में लागू हो चुके हैं।
आवंटित उपकरण और संसाधन
पुलिस अधीक्षक महोदय श्री केशव कुमार के निर्देशानुसार निम्नलिखित आवंटित उपकरणों को प्रतिसार निरीक्षक श्री राजीव राय रिजर्व पुलिस लाइन अम्बेडकरनगर द्वारा जनपद के समस्त थानों को वितरित किया गया है¹
डिजिटल उपकरण: इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य संग्रहण और विश्लेषण के लिए अत्याधुनिक कंप्यूटर सिस्टम
पोर्टेबल हार्ड डिस्क: 22 पेनड्राइव: 220 – कन्जूमेबल किट:
11 किट बैग फॉर कन्जूमेबल: 11 A4 पेपर: 1320 – फॉरेनसिक वैन हेतु: मोबाइल-1, फ्रिज-1, टेबलेट-1 हैवी ड्यूटी प्रिंटर: 11 – स्मार्ट फोन: 574 – टैबलेट: 31- टोनर: 132 !
उद्देश्य
इन संसाधनों का उद्देश्य जनपद में पुलिस बल को तकनीकी रूप से सशक्त बनाना है ताकि अपराधों की जांच में तेजी, साक्ष्यों का संरक्षण, और अदालतों में प्रभावी प्रस्तुति सुनिश्चित की जा सके।
इस आवंटन का मुख्य उद्देश्य जनपद अम्बेडकरनगर में नए कानूनों के तहत पुलिस कार्यप्रणाली को सुदृढ़ करना है जिससे तेज और पारदर्शी जांच हो सके। डिजिटल उपकरणों के उपयोग से साक्ष्य संग्रह और विश्लेषण में समय की बचत होगी।





I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks! https://accounts.binance.com/register-person?ref=JW3W4Y3A