अम्बेडकरनगर! राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के आयोजन सचिव डा हनुमान प्रताप सिंह ने प्रतियोगिता में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से लगे सभी लोगों का आभार जताया है।
उन्होंने कहा कि निवर्तमान जिलाधिकारी अविनाश की प्रबल इच्छा शक्ति और दृढ़ निश्चय के चलते बिहार से यह प्रतियोगिता यहां लाई गई। यूपी हैंडबॉल संघ के महा सचिव डा आनंदेश्वर पांडे द्वारा यह प्रतियोगिता आवंटित की गई।
अपर जिलाधिकारी वित्त और राजस्व सदानंद गुप्ता, अपर जिलाधिकारी न्यायिक रंजीत सिंह और जिला विकास अधिकारी सुनील तिवारी द्वारा पूरे प्रतियोगिता की मॉनिटरिंग की गई।
परियोजना निदेशक अनिल कुमार सिंह द्वारा खिलाड़ियों के आवास और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का प्रबंधन किया गया। लोक निर्माण विभाग द्वारा साज-सज्जा और मैदान का निर्माण किया गया।
नगर पालिकाओं और पंचायत राज विभाग द्वारा साफ-सफाई और नियमित पानी छिड़काव किया गया।
पुलिस विभाग द्वारा 24 घंटे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था दी गई।
32 नोडल अफसरों द्वारा खिलाड़ियों का आगमन और प्रस्थान सहित अन्य व्यवस्थाओं का ध्यान रखा गया।
शिक्षकों की टीम और राजस्व विभाग की टीम ने भी अपनी सेवाएं दीं।
आयोजन सचिव ने जनपद की जनता, पत्रकार बंधुओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं का भी आभार जताया, जिनके सहयोग से यह प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई।