रिपोर्ट मोहम्मद राशिद-सैय्यद
अम्बेडकरनगर के थाना आलापुर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए डीजे मशीन चोरी करने वाले दो आरोपीयों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम संदीप मौर्य और मनोज कुमार हैं,
जो ग्राम गोहिला थाना हंसवर जिला अम्बेडकरनगर के निवासी हैं। जहां हम आपको बता दें पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है।
पुलिस टीम ने दोनों अभियुक्तों के पास से 02 अदद एम्प्लीफायर डी0जे0 मशीन बरामद किया है, बरामद एम्प्लीफायर 1500 वाट और 4000 वाट के बताए गए है।
दिनांक 18.03.2025 को थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुदमा अपराध संंख्या -15/25 धारा – 331(4) /305A/317(2) से सम्बन्धित 02 नफर अभियुक्तगण 01. संदीप मौर्य पुत्र स्व: कपिलदेव मौर्य निवासी ग्राम गोहिला।
थाना हंसवर जिला अम्बेडकरनगर उम्र करीब 24 वर्ष को समय 17.00 बजे सिंहपुर चौराहा संदीप मौर्य की डीजे की दुकान थाना हंसवर जनपद अम्बेडकरनगर से 02. मनोज कुमार पुत्र रामसहाय निवासी ग्राम गोहिला
थाना हंसवर जिला अम्बेडकरनगर उम्र करीब 21 वर्ष को समय 21.00 बजे ग्राम गोहिला से गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ थाना आलापुर में मुकदमा दर्ज किया गया है और उन्हें आवश्यक कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेज दिया गया।
गिरफ्तारकर्ता पुलिसटीम –
प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार, उपनिरीक्षक उस्मान गनी, कांस्टेबल बृजेश यादव, कांस्टेबल उपेन्द्र यादव,
कांस्टेबल सचिन चौहान, महिला कांस्टेबल प्रिन्सी शुक्ला!





Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?