रिपोर्ट मोहम्मद राशिद-सैय्यद
अम्बेडकर नगर ! राज्य स्तरीय सीनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। खेल निदेशालय यूपी के तत्वावधान में राजकीय एकलव्य स्पोर्ट स्टेडियम में यह प्रतियोगिता आयोजित की गई।
अपर जिलाधिकारी सदानंद गुप्ता और अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडे ने मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि के रूप में शुभारंभ किया। अपर जिलाधिकारी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के खिलाड़ी हमारे जनपद में आकर खेलना गर्व की बात है।
उन्होंने कहा कि खेल के क्षेत्र में अच्छा प्रयास हो रहा है, लेकिन जनसंख्या के हिसाब से पदक तालिका में पीछे होना बताता है कि और कड़ी मेहनत की आवश्यकता है।
विशिष्ट अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडे ने कहा कि उच्चता का शिखर कभी रिक्त नहीं होता, बारी बारी लोग भरते रहते हैं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए।
प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों की टीमें भाग ले रही हैं। पहले दिन के मैचों में अयोध्या, लखनऊ और वाराणसी ने जीत दर्ज की।





Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good.
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.