रिपोर्ट मोहम्मद राशिद-सैय्यद
अंबेडकरनगर जनपद ने आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
यह उपलब्धि पुलिस अधीक्षक अंबेडकरनगर, केशव कुमार के निर्देशन में हासिल की गई है। जनपद अंबेडकरनगर ने माह जनवरी में आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त समस्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण किया।
इस उपलब्धि के लिए पुलिस अधीक्षक अंबेडकरनगर, केशव कुमार और अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय ने आईजीआरएस में कार्य कर रहे समस्त पुलिसकर्मियों की सराहना की है।
इस उपलब्धि में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली आईजीआरएस सेल टीम के सदस्यों में महिला उपनिरीक्षक शिवांगी त्रिपाठी, महिला कांस्टेबल पूजा सिंह, महिला कांस्टेबल मंजू पटेल, कांस्टेबल ललित मोहन यादव, कांस्टेबल प्रदीप कुमार और कांस्टेबल मनीष कुमार शामिल हैं।





Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.