Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

हंसवर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 15वांछित वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट:News10plusएडिटर मोहम्मद राशिद (सैय्यद) अम्बेडकरनगर |18 अगस्त 2026। पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह के निर्देशन में अपराध की रोकथाम, अपराधियों की धरपकड़ तथा वांछित एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना हंसवर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।थाना हंसवर पुलिस टीम ने न्यायालय अम्बेडकरनगर के आदेश के अनुपालन में विभिन्न मुकदमों में वांछित/वारंटी एवं ई-वारंटी कुल 15 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में 10 पुरुष एवं 05 महिलाएं शामिल हैं। सभी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

रमन पुत्र कमला प्रसाद वर्मा, निवासी सेमरा नसीरपुर, थाना हंसवर। राम मिलन पुत्र रघुवीर, निवासी जम्मनपुर, थाना हंसवर। रामकुबेर पुत्र धन्जु, निवासी जम्मनपुर, थाना हंसवर। श्रवण कुमार पुत्र रामलौट, निवासी दौलतपुर, थाना हंसवर।

विजय बहादुर पुत्र कामता प्रसाद, निवासी तुरसमपुर, थाना हंसवर।ज्ञसुनील पुत्र तिलकधारी, निवासी ककरहिया, थाना हंसवर। जितेन्द्र तिवारी पुत्र उदयशंकर तिवारी, निवासी पृथ्वीपुर, थाना हंसवर। रामचन्द पुत्र रामदास, निवासी बरैयामाफी, थाना हंसवर।

जियाराम पुत्र स्व. रामराज, निवासी हरसम्हार, थाना हंसवर। रुबी गिरी पत्नी धर्मेन्द्र गिरी, निवासी नरायनपुर, थाना हंसवर। विमला देवी पत्नी स्व. जैसराम, निवासी नरायनपुर, थाना हंसवर।शिल्पा पत्नी कुलदीप, निवासी नरायनपुर, थाना हंसवर।

अरविन्द पुत्र राम आसरे उर्फ राम अवतार, निवासी गोहिल्ला, थाना हंसवर। कुमारी बन्दना मौर्या पुत्री उदयराज मौर्या, निवासी सादुल्लाहपुर केवटला, थाना हंसवर। फूलकुमारी पत्नी राजबहादुर, निवासी गोहिला, थाना हंसवर, उम्र करीब 60 वर्ष।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त विभिन्न मामलों में न्यायालय से वांछित/वारंटी थे। हंसवर पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को और प्रभावी बनाने का संदेश गया है।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!