रिपोर्टNews10plus एडिटर मोहम्मद राशिद (सैय्यद) अम्बेडकरनगर। पावन कांवड़ यात्रा के अवसर पर डीएम ईशा प्रिया और पुलिस अधीक्षक अम्बेडकरनगर सुश्री प्राची सिंह द्वारा झारखंड महादेव मंदिर, छज्जापुर टांडा में पहुंचने वाले समस्त शिवभक्तों एवं कांवड़ यात्रियों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

शिवभक्तों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन
श्रद्धालुओं की सेवा एवं धार्मिक भावना को ध्यान में रखते हुए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें कांवड़ यात्रियों एवं शिवभक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
सुरक्षा व्यवस्था पर पुलिस की विशेष नजर
कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए अम्बेडकरनगर पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।
पुलिस टीमों की तैनाती के साथ-साथ यात्रा मार्गों पर यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि कांवड़ यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और यात्रा शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न हो।
अम्बेडकरनगर पुलिस का संदेश:
श्रद्धालु अनुशासन एवं आपसी सौहार्द बनाए रखते हुए प्रशासन और पुलिस का सहयोग करें तथा सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण कांवड़ यात्रा में सहभागी बनें।




