Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, प्राचीन मंदिर हनुमानगढ़ी पर श्रद्धालुओं के लिए तैयारियों का एसडीएम और ईओ ने लिया जायजा!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

उप-शीर्षक

सरयू नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर विशेष जोर, गहरे पानी में जाने पर रोक

रिपोर्ट:News10plusएडिटर मोहम्मद राशिद (सैय्यद) अम्बेडकरनगर। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। जिलाधिकारी ईशा प्रिया के निर्देश पर उपजिलाधिकारी टांडा संजीव कुमार सिंह ने नगर पालिका एवं तहसील प्रशासन की टीम के साथ —

सरयू तट के निकट स्थित प्राचीन हनुमान गढ़ी मंदिर पहुंचकर कांवड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा तथा अन्य व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी टांडा संजीव कुमार सिंह के साथ अधिशाषी अधिकारी प्रियंका मिश्रा,

थाना कोतवाली टांडा के उपनिरीक्षक मुनिरंजन दुबे, लेखपाल राजन पटेल, लेखपाल प्रमेन्द्र पटेल, नगर पालिका परिषद टांडा के वरिष्ठ लिपिक निशांत पांडे,

जलकल जेई आशीष कुमार चौहान, निमार्ण जेई आशीष कुमार, सभासद राकेश गुप्ता, सफाई नायक सोहेल अहमद सहित तहसील और नगर पालिका के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

बढ़ते जलस्तर को देखते हुए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतेजा़म!

घाघरा/सरयू नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए नदी घाट एवं मंदिर परिसर के आसपास की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

श्रद्धालुओं के लिए साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा सुरक्षा के इंतेजाम को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही गहरे पानी वाले स्थानों को चिन्हित कर वहां बांस एवं झंडे लगाकर बैरिकेडिंग/सीमा निर्धारण किया गया,

ताकि श्रद्धालु अनजाने में नदी के अधिक गहरे हिस्से में न पहुंच सकें। इसके साथ ही लोगों कों गहरे पानी में न जाने के लिए जागरूक करने हेतु पोस्टर एवं बैनर लगाने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई।

सीसीटीवी और निगरानी व्यवस्था पर भी जोर

प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर सीसीटीवी निगरानी सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया गया। उपजिलाधिकारी टांडा ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया।

 कि कांवड़ यात्रा के दौरान घाटों पर लगातार निगरानी रखी जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने संबंधित लेखपालों एवं विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं!

तथा घाटों पर साफ-सफाई सीसीटीवी कैमरे एवं अन्य आवश्यक इंतेज़ाम पर लगातार निगरानी बनाए रखें। साथ ही नगर पालिका परिषद टांडा की अधिशाषी अधिकारी प्रियंका मिश्रा ने” —

नगर पालिका परिषद टांडा के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों को श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए!

प्रशासन ने श्रद्धालुओं से भी अपील की कि नदी के गहरे पानी में जाने से बचें, प्रशासन द्वारा लगाए गए सुरक्षा संकेतों का पालन करें और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल संबंधित अधिकारियों को सूचना दें।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!