Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

घर की कुंडी खोलकर जेवरात व नकदी चोरी का आरोप, पीड़िता ने पुलिस से लगाई बरामदगी की गुहार!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

उप-शीर्षक 

बच्चे की फीस जमा करने के लिए रुपये निकालने पहुंची महिला तो चोरी का चला पता, पति की पहले ही हो चुकी है मौत: अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर!

रिपोर्ट:News10 ओवर एवंplusएडिटर मोहम्मद राशिद (सैय्यद)| अम्बेडकरनगर|जनपद के थाना अलीगंज क्षेत्र में एक महिला के घर से जेवरात और नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अज्ञात चोरों पर घर की कुंडी खोलकर अंदर प्रवेश करने और घर में रखे रुपये व सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने का आरोप लगाते हुए थाना अलीगंज पुलिस को लिखित तहरीर दी है। महिला ने पुलिस से चोरी हुए सामान की बरामदगी और मामले में आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

मायके गई थी महिला, वापस लौटी तो खुली मिली घर की कुंडी

पीड़िता रुखसाना खातून पत्नी स्वर्गीय शाहेजमा, निवासी अलीगंज, डॉक्टर तौकीर के पीछे, थाना अलीगंज, जनपद अम्बेडकरनगर के अनुसार, वह 02 अगस्त 2026 की दोपहर घर में ताला लगाकर अपने मायके गई थी।

अगले दिन 03 अगस्त को वापस घर लौटने पर उसे घर की कुंडी का पेंच खुला हुआ मिला। महिला का आरोप है कि शुरुआत में उसे कुछ समझ नहीं आया। इसके बाद जब वह अपने बच्चे की फीस जमा करने के लिए घर में रखे रुपये निकालने गई,

तो घर में रखी नकदी और जेवरात गायब मिले। इसके बाद उसे घर में चोरी होने की जानकारी हुई। जेवरात और ₹5,500 नकदी चोरी होने का महिला रूखसाना खातून ने थाना अलीगंज पुलिस को लिखित तहरीर देकर अज्ञात चोरो के खिलाफ चोरी करने का आरोप लगाया है!

पीड़िता के मुताबिक, घर में रखे सोने-चांदी के आभूषणों में झाला, अंगूठी, पायल, पाजेब, नथनी और बुंदा समेत अन्य जेवरात चोरी हुए हैं। इसके अतिरिक्त करीब ₹5,500 नकद भी चोरी होने का आरोप लगाया गया है।

पीड़िता का कहना है कि उसके पति की गंभीर बीमारी के चलते पहले ही मृत्यु हो चुकी है। ऐसे में घर में हुई चोरी के बाद परिवार के सामने आर्थिक परेशानी और बढ़ गई है।

पुलिस से लगाई चोरी हुए सामान की बरामदगी की गुहार

घटना के बाद रुखसाना खातून ने थाना अलीगंज पुलिस को लिखित तहरीर देकर अज्ञात चोरों का पता लगाने, चोरी हुए रुपये एवं जेवरात बरामद कराने तथा मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

फिलहाल चोरी की घटना को लेकर पुलिस को दी गई तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। चोरी हुए सामान की वास्तविक कीमत, घटना में शामिल लोगों और अन्य तथ्यों की स्थिति पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!