रिपोर्ट:News10plusएडिटर मोहम्मद राशिद (सैय्यद) अम्बेडकरनगर | टांडा। भारत स्काउट एवं गाइड, उत्तर प्रदेश के जनपद अम्बेडकरनगर के तत्वावधान में आदर्श जनता इंटर कॉलेज, टांडा के प्रांगण में

टांडा तहसील के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं के लिए एक दिवसीय बिगिनर्स कोर्स का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री दिनेश कुमार यादव द्वारा किया गया।
प्रशिक्षण शिविर में टांडा तहसील के विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। शिविर संचालक के रूप में तक्षशिला अकादमी

के कब मास्टर बादल विश्वकर्मा तथा शिविर संचालिका के रूप में मिश्रीलाल आर्य कन्या इंटर कॉलेज की गाइड कैप्टेन निशात फातमा सिद्दीकी ने प्रतिभागियों को स्काउटिंग एवं गाइडिंग से संबंधित आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया।
समापन समारोह में पहुंचे पदाधिकारी
शिविर के समापन समारोह में मुख्य अतिथि जिला मुख्यायुक्त डॉ. तारा वर्मा तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य आदर्श जनता इंटर कॉलेज राम तीरथ विश्वकर्मा उपस्थित रहे।
वहीं, शिविर पर्यवेक्षक के रूप में जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट रवि प्रकाश चौधरी ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मुख्य अतिथि डॉ. तारा वर्मा ने विद्यालयों में स्काउटिंग एवं गाइडिंग गतिविधियों को और अधिक प्रभावी ढंग से बढ़ावा देने के लिए शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्रोत्साहित किया।
उन्होंने कहा कि स्काउटिंग-गाइडिंग विद्यार्थियों में अनुशासन, सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता, आत्मनिर्भरता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
इनका रहा विशेष योगदान
शिविर को सफल बनाने में आदर्श जनता इंटर कॉलेज टांडा के स्काउट मास्टर श्री पवन कुमार चौरसिया, ट्रेनिंग काउंसलर गाइड आरती यादव सहित स्काउट रोहन, आदित्य, रितेश, आयुष तथा गाइड सेजल, अंशिका, प्रिया आदि का सराहनीय योगदान रहा।
एक दिवसीय बिगिनर्स कोर्स के माध्यम से शिक्षकों को स्काउटिंग एवं गाइडिंग की गतिविधियों से जोड़ने तथा विद्यालय स्तर पर इन गतिविधियों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई।




