Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

जिलाधिकारी के निर्देश पर गोविंद साहब में ग्राम चौपाल जनसमस्याओं का मौके पर हुआ त्वरित निस्तारण!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट:News10plusएडिटर मोहम्मद राशिद(सैय्यद) अम्बेडकरनगर | 06 अगस्त 2026। जनपद की जनता को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का त्वरित लाभ उपलब्ध कराने तथा उनकी समस्याओं के प्रभावी

समाधान के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया के निर्देशानुसार विकासखंड रामनगर स्थित गोविंद साहब में उच्च अधिकारियों की उपस्थिति में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया।

चौपाल में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रंजीत सिंह, जिला विकास अधिकारी श्रीमती सविता सिंह, तहसीलदार आलापुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना तथा अनेक शिकायतों का मौके पर ही त्वरित निस्तारण कराया।जल निकासी से संबंधित शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई करते हुए सफाई कर्मियों की टीम मौके पर भेजी गई, जिससे समस्या का तत्काल समाधान सुनिश्चित किया गया। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना

एवं शौचालय निर्माण से संबंधित शिकायतों पर पात्र लाभार्थियों को आवास सर्वे सूची में शामिल होने की जानकारी दी गई। साथ ही शौचालय योजना के इच्छुक आवेदकों के ऑनलाइन आवेदन ग्राम पंचायत सचिव द्वारा तत्काल कराए गए।

इसके अतिरिक्त चकमार्ग, नाली एवं अन्य स्थानीय समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

अधिकारियों ने ग्रामीणों को शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र व्यक्तियों से अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पारदर्शी, समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!