Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

दहेज की मांग ने उजाड़ा एक और घर! पति और सास पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट व घर से निकालने का आरोप: पीड़िता ने महिला थाने में लगाई न्याय की गुहार

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट: News10Plus |                        अम्बेडकरनगर। जिले में दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा का एक गंभीर मामला सामने आया है। एक विवाहिता ने अपने पति और सास पर अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर लगातार मानसिक एवं शारीरिक प्रताड़ना देने, मारपीट करने तथा घर से बेदखल करने का आरोप लगाया है।

पीड़िता ने महिला थाने में प्रार्थना-पत्र देकर मुकदमा दर्ज करने, चिकित्सीय परीक्षण कराने और आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र कि निवासी है जहां के अनुसार, उसका निकाह 26 जून 2023 को मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार माफूज के साथ संपन्न हुआ था।

उसका कहना है कि विवाह के समय परिजनों ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार एक लाख रुपये नकद, सोने के आभूषण, बेड, कूलर सहित अन्य घरेलू सामान दहेज स्वरूप दिया था। इसके बावजूद ससुराल पक्ष कथित रूप से मोटरसाइकिल की अतिरिक्त मांग करता रहा।

पीड़िता का आरोप है कि मांग पूरी न होने पर उसके साथ लगातार गाली-गलौज, मारपीट और मानसिक उत्पीड़न किया जाता रहा। उसने यह भी आरोप लगाया कि उसका पति अक्सर शराब के नशे में उसके साथ हिंसक व्यवहार करता था।

पीड़िता के अनुसार, 26 जून 2026 को पति और सास ने उसके साथ मारपीट की, उसके जेवरात एवं कपड़े अपने कब्जे में ले लिए और उसे घर से बाहर निकाल दिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।

महिला का कहना है कि घटना के दिन ही उसने थाना इब्राहिमपुर में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन उसकी शिकायत पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई और न ही उसका चिकित्सीय परीक्षण कराया गया।

अब पीड़िता ने महिला थाना, अम्बेडकरनगर पहुंचकर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने, मेडिकल परीक्षण कराने तथा निष्पक्ष जांच के बाद सख्त कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

नोट: यह समाचार पीड़िता द्वारा लगाए गए आरोपों पर आधारित है। मामले में पुलिस की जांच एवं आधिकारिक कार्रवाई के बाद ही तथ्य अंतिम रूप से स्पष्ट होंगे।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!