उपशीर्षक:
पीड़ित ने चार अज्ञात युवकों पर मारपीट, धमकी और तमंचा दिखाकर दहशत फैलाने का आरोप लगाया, पुलिस से कार्रवाई की मांग।
रिपोर्ट:News10plusएडिटर मोहम्मद राशिद (सैय्यद) अम्बेडकरनगर। जनपद के जलालपुर थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नगपुर में एक युवक ने चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट, अभद्रता और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है।
पीड़ित बदरुज्जमा पुत्र लाल मोहम्मद निवासी ग्राम नगपुर, थाना जलालपुर के अनुसार वह अपने पिकअप वाहन के साथ सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान UP-62 BQ 6880 नंबर
की एक कार से चार युवक पहुंचे और सार्वजनिक स्थान पर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने कथित रूप से तमंचा निकालकर पीड़ित पर तान दिया तथा जान से मारने की धमकी दी।

प्रार्थना पत्र में आरोप है कि आरोपियों ने मारपीट कर पीड़ित को भयभीत किया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने कोतवाली जलालपुर पहुंचकर लिखित तहरीर देते हुए आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल पुलिस ने प्रार्थना पत्र प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
नोट: यह समाचार पीड़ित द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र में लगाए गए आरोपों पर आधारित है। पुलिस जांच के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।
नगपुर में दबंगई का आरोप!
गाली-गलौज का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। पीड़ित का आरोप है कि कार सवार चार युवकों ने तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी दी। मामले की शिकायत कोतवाली जलालपुर में दर्ज कराई गई है।




