Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

अम्बेडकरनगर में अन्तर्जनपदीय टप्पेबाज गिरोह का बड़ा खुलासा: 11 शातिर गिरफ्तार, ₹47,100 नकद व सोने-चाँदी के जेवरात बरामद!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट:News10Plus एडिटर मोहम्मद राशिद(सैय्यद) अम्बेडकरनगर | अकबरपुर पुलिस ने गोरखपुर की कई टप्पेबाजी और चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण  पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अन्तर्जनपदीय शातिर टप्पेबाज गिरोह का पर्दाफाश किया है।

पुलिस ने गिरोह के 11 सदस्यों को गिरफ्तार कर, उनके कब्जे से ₹47,100 नकद तथा सोने-चाँदी के जेवरात बरामद किए हैं। पूछताछ में अभियुक्तों ने अम्बेडकरनगर एवं गोरखपुर जनपद में हुई कई टप्पेबाजी और चोरी की वारदातों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

यह सफलता पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) हरेन्द्र कुमार के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी नगर नितीश कुमार तिवारी के पर्यवेक्षण में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान प्राप्त हुई।

मुखबिर की सूचना पर हुई घेराबंदी

प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग एवं हाल की टप्पेबाजी की घटनाओं के अनावरण में जुटी थी।

इसी दौरान विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि शिवबाबा मंदिर परिसर में कुछ संदिग्ध व्यक्ति चोरी के माल और नकदी का बंटवारा कर रहे हैं तथा किसी नई वारदात की योजना बना रहे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस ने अतिरिक्त बल बुलाकर मंदिर परिसर की घेराबंदी की और संयुक्त कार्रवाई करते हुए 11 अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

बरामदगी – ₹47,100 नकद – सोने के जेवरात, चाँदी के जेवरात – पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा – पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि वे एक संगठित  अन्तर्जनपदीय गिरोह के सदस्य हैं।

गिरोह अम्बेडकरनगर के अकबरपुर, जलालपुर, कटका, महरुआ, मालीपुर, अहिरौली सहित गोरखपुर के शाहपुर क्षेत्र में टप्पेबाजी एवं चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है।

वारदात के बाद गिरोह नकदी और जेवरात का आपस में बंटवारा कर दूसरे जनपदों में जाकर फिर से अपराध करता था। पुलिस के अनुसार इस गिरफ्तारी से जनपद में दर्ज कई लंबित टप्पेबाजी और चोरी के मामलों का सफल खुलासा हुआ है।

सभी अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कि जा रही है।

गिरफ्तारी स्थल – शिवबाबा मंदिर, सीहमई कारीरात, थाना कोतवाली अकबरपुर – पुलिस की सराहनीय कार्रवाई – इस सफल अभियान में कोतवाली अकबरपुर पुलिस टीम के अधिकारियों एवं

कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय टप्पेबाज गिरोह का पर्दाफाश किया। पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!