रिपोर्ट:News10plusएडिटर अम्बेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में पार्टी के जिला उपाध्यक्ष मुकेश सिंह का जन्मदिन हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में धूमधाम से मनाया गया।

कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव मोहम्मद आमिर सिद्दीकी, जिला उपाध्यक्ष मुशीर आलम अंसारी, मास्टर साहब सहित बड़ी संख्या में पार्टी
पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे। सभी ने मुकेश सिंह को पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं तथा उनके सफल एवं जनसेवा से परिपूर्ण जीवन की कामना की।
समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा और सभी ने संगठन की मजबूती तथा जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प भी दोहराया।




