अबॉर्शन के बाद लगातार रक्तस्राव होने का परिजनों का आरोप, दोषियों पर कार्रवाई की मांग!
News10plus-पर बसखारी से फैमी अब्बास की रिपोर्ट: बसखारी अम्बेडकरनगर|बसखारी क्षेत्र के एक निजी अस्पताल पर कथित चिकित्सकीय लापरवाही का गंभीर आरोप सामने आया है।
परिजनों का आरोप है कि गर्भपात (अबॉर्शन) के बाद महिला का रक्तस्राव लगातार जारी रहा, लेकिन समय रहते समुचित उपचार नहीं दिया गया।
हालत बिगड़ने पर अस्पताल प्रबंधन ने महिला को लखनऊ रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतका की पहचान सुमन यादव, पत्नी पंकज यादव, निवासी ग्राम महमूदपुर, थाना जहांगीरगंज, जनपद अम्बेडकरनगर के रूप में हुई है। परिजनों का कहना है कि —

घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद अस्पताल बंद कर दिया गया और अस्पताल का स्टाफ मौके से चला गया। उन्होंने निजी अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

News10Plus अपील: इस मामले में प्रशासनिक जांच और स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट आने के बाद ही अंतिम तथ्य स्पष्ट हो सकता है!




