Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

नशा मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति: मेडिकल कॉलेज में जागरूकता रैली, युवाओं से किया नशे से दूर रहने का आह्वान!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट:News10plusएडिटर मोहम्मद राशिद-सैय्यद| अम्बेडकरनगर | 25 जून 2026 महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज, अम्बेडकरनगर में “नशा मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत मानसिक रोग विभाग द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य द्वारा हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना करने के साथ हुआ। इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए स्वस्थ, सुरक्षित एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज—तीनों के लिए घातक है। उन्होंने विद्यार्थियों से जीवन की चुनौतियों का सामना धैर्य,विवेक और सकारात्मक सोच के साथ करने का आह्वान करते हुए कहा कि नशा किसी भी समस्या का समाधान नहीं, बल्कि नई समस्याओं की शुरुआत है।

इस दौरान विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन, काउंसलिंग सेवाओं तथा नशा मुक्ति के प्रभावी उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई।साथ ही नशा मुक्ति से संबंधित सहायता एवं परामर्श के लिए राष्ट्रीय टोल-फ्री हेल्पलाइन 14446 की जानकारी भी साझा की गई।

कार्यक्रम में डॉ. इलाक्कुवाना भास्कर डी. राज (प्रधानाचार्य, नर्सिंग कॉलेज), डॉ. अजफर मतीन (विभागाध्यक्ष, फॉरेंसिक मेडिसिन), डॉ. अनिल सिंह यादव (सहायक आचार्य, माइक्रोबायोलॉजी), डॉ.सुनील कुमार (सहायक आचार्य, फार्माकोलॉजी), डॉ. पारुल यादव (सहायक आचार्य, मानसिक रोग विभाग), डॉ. विशेष कुमार (सहायक आचार्य, बायोकेमिस्ट्री),

छात्र-छात्राओं तथा मानसिक रोग विभाग के कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से “नशा मुक्त भारत” की शपथ लेते हुए समाज में जनजागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का संचालन मानसिक रोग विभागाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार गुप्ता ने किया। वहीं कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्री शिवराम वर्मा का विशेष योगदान रहा।

26 जून – अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस के अवसर पर सभी नागरिकों से अपील की गई कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने परिवार व समाज को भी नशा मुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएँ।

संदेश

“स्वस्थ युवा, सशक्त भारत — नशे को कहें ‘ना’, जीवन को कहें ‘हाँ!

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!