Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

बीबी सकीना की याद में नगर के इमाम चौक के ताज़ियादारों में चीनी का हुआ वितरण!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

टांडा, अम्बेडकरनगर। टांडा नगर क्षेत्र में मोहर्रम की धार्मिक परंपराओं के तहत राजा सैय्यद काज़िम रज़ा आब्दी (मुतवल्ली) द्वारा इमाम चौक के ताज़ियादारों के बीच चीनी वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ कर दिया गया।

आज रविवार शाम को मोहल्ला मीरानपुरा स्थित राजा के मैदान में बने मुतवल्ली कार्यालय पर बड़ी संख्या में ताज़ियादारों को चीनी वितरित की गई। इस अवसर पर मुख्य रूप से मौजूद रहे राजा सैय्यद काज़िम रज़ा आब्दी, समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव मुजीब अहमद सोनू तथा लखनऊ से आए अज़हर हुसैन सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
राजा सैय्यद काज़िम रज़ा आब्दी ने बताया कि कर्बला में अमर शहीद हज़रत इमाम हुसैन (अ.स.) की मासूम बेटी बीबी सकीना (स.अ.) की याद में नगर क्षेत्र के विभिन्न इमाम चौकों के ताज़ियादारों को चीनी वितरित की जाती है।

इसी चीनी से इमाम चौकों पर नज़र-नियाज़ और सबीले सकीना का आयोजन किया जाता है, जहां अकीदतमंदों को शर्बत पिलाकर बीबी सकीना की याद ताज़ा की जाती है और ग़म-ए-हुसैन मनाया जाता है।

उन्होंने कहा कि कर्बला में हक़, इंसानियत और सत्य की रक्षा के लिए हज़रत इमाम हुसैन (अ.स.) ने अपने परिवार, साथियों, भाई हज़रत अब्बास (अ.स.), छह माह के मासूम अली असगर (अ.स.) सहित अज़ीज़ों की कुर्बानी दी थी।

यही वजह है कि आज पूरी दुनिया में मोहर्रम के दौरान ग़म-ए-हुसैन मनाया जाता है और लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। कल यानि छ मोहर्रम को शाम पांच बजे छूटे हुए लोगों में चीनी वितरित करने का करने का कार्चीयक्रम जारी रहेगा।

मुतवल्ली कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार छूटे हुए ताज़ियादारों में चीनी वितरण का कार्य छठी मोहर्रम की शाम और सातवीं मोहर्रम की सुबह तक जारी रहेगा, ताकि नगर क्षेत्र के सभी इमाम चौकों तक वितरण सुनिश्चित किया जा सके।

जहां हम आपको बता दें सातवीं मोहर्रम का ऐतिहासिक एवं पारंपरिक जुलूस मंगलवार 07 मोहर्रम को राजा सैय्यद मोहम्मद रज़ा कोट से बरामद होगा। जुलूस नगर क्षेत्र के विभिन्न इमाम चौकों से होकर

गुजरेगा और देर रात्रि लगभग 10 बजे के आसपास पुनः राजा मोहम्मद रज़ा कोट पर पहुंचकर सम्पन्न होगा। वहीं हर वर्ष टांडा नगर क्षेत्र के अकीदतमंदों में जुलूस की जियारत करने के लिए भारी भीड़ इकट्ठा होकर बीबी फात्मा जै़हरा को उनके लाल पुरसा पेश किया जाता है।

“बीबी सकीना की याद में चीनी वितरण शुरू” “टांडा में मोहर्रम की रौनक, सातवीं का जुलूस राजा सैय्यद मोहम्मद रज़ा कोट से बरामद होगा” “राजा सैय्यद काज़िम रज़ा आब्दी ने ताज़ियादारों में बांटी चीनी।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!