Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

जनहित की पहल रंग लाई: विद्युत विभाग की तत्परता से टला बड़ा हादसा, रौजा बाग में लगाए गए नए विद्युत पोल!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट:News10plus एडिटर मोहम्मद राशिद- सैय्यद| टांडा, अम्बेडकरनगर। नगर क्षेत्र के रौजा बाग, सकरावल पूरब, टांडा में विद्युत उपभोक्ताओं के घरों एवं कारखानों तक जाने वाली बिजली की केबलें लंबे समय से बांस और बल्लियों के सहारे संचालित थीं। बीते दिनों

आए तेज आंधी-तूफान के दौरान बांस और बल्लियां टूट जाने से कई विद्युत केबलें जमीन पर गिर गई थीं, जिससे किसी भी समय गंभीर दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई थी।

इस गंभीर समस्या की जानकारी समाजसेवी काशिफ अहमद अंसारी द्वारा विद्युत विभाग के अधिकारियों एवं अवर अभियंताओं (जेई) तक पहुंचाई गई।

सूचना प्राप्त होते ही विद्युत विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संज्ञान लिया और जनहित में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।विद्युत विभाग के अधिकारियों के निर्देश पर क्षेत्र में नए विद्युत पोल स्थापित कर विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को सुरक्षित एवं सुचारु बनाने का कार्य कराया गया।

विभाग की इस त्वरित कार्रवाई से स्थानीय लोगों एवं विद्युत उपभोक्ताओं में खुशी का माहौल है तथा संभावित दुर्घटना की आशंका भी समाप्त हो गई है।इस सराहनीय कार्य के लिए क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

विशेष रूप से अधिशासी अभियंता मोहित कुमार, उपखंड अधिकारी वीरेन्द्र शुक्ला, अवर अभियंता कृष्णा कुमार तिवारी, विकास नाविक, टीजीटू विवेक यादव सहित वकार मेंहदी, चंद्रदेव द्विवेदी, रिजवान, शाहिद, विनय कुमार, गुलशन, मुंदर एवं रिंकू की सक्रिय भूमिका की स्थानीय लोगों ने प्रशंसा की।

समाजसेवी काशिफ अहमद अंसारी ने कहा कि जनहित से जुड़ी समस्याओं के समाधान में प्रशासन एवं विभागीय अधिकारियों की संवेदनशीलता और तत्परता समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश है।

काशिफ अहमद अंसारी समाजसेवी, पंख उड़ान एक उम्मीद की नैपुरा, टांडा, अम्बेडकरनगर की शिकायत पर विद्युत विभाग की तत्परता से टला बड़ा हादसा: रौजा बाग में लगे नए पोल, लोगों ने जताया आभार” जनहित की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई, जमीन पर गिरी विद्युत केबलों की समस्या का हुआ स्थायी समाधान!

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!