पूर्व कैबिनेट मंत्री टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में जनसमस्याओं को लेकर प्रशासन से की गई ठोस कार्रवाई की मांग!
रिपोर्ट:News10plus| टांडा, अम्बेडकरनगर। टांडा विधानसभा क्षेत्र की जनसमस्याओं और बुनकर समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर समाजवादी पार्टी के नेताओं ने पूर्व कैबिनेट मंत्री टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में सपाईयों ने भारी संख्या में इकट्ठा होकर प्रशासन को 17 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा।
ज्ञापन में क्षेत्र की बिजली, सड़क, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार और बुनकरों की समस्याओं सहित अनेक जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया।सपा नेताओं ने कहा कि टांडा क्षेत्र का बुनकर समुदाय बिजली विभाग की मनमानी, फर्जी बिलिंग और उत्पीड़न से परेशान है।
ज्ञापन में बुनकरों को निशुल्क एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने, फर्जी बिलों को निरस्त करने तथा उत्पीड़न करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई। इसके अलावा खराब सड़कों की मरम्मत, अधूरे निर्माण कार्यों को पूरा करने,
किसानों को पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध कराने, युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने तथा भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगाने की मांग भी उठाई गई।
सपा नेताओं ने कहा कि जनता की मूलभूत समस्याओं के समाधान में हो रही देरी से आमजन में भारी असंतोष है। यदि प्रशासन ने जनहित की मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कदम नहीं उठाए तो समाजवादी पार्टी
लोकतांत्रिक तरीके से व्यापक जनआंदोलन शुरू करने को बाध्य होगी। “जनता की आवाज़ बनकर सड़क से प्रशासन तक पहुंचेगी सपा। बुनकरों की बिजली समस्या, युवाओं के रोजगार, किसानों की परेशानियों और
भ्रष्टाचार के खिलाफ 17 सूत्रीय मांगपत्र उपजिलाधिकारी टांडा डॉ शशिशेखर को ज्ञापन सौंपकर त्वरित कार्रवाई की मांग।”
जनता के हक़ की लड़ाई तेज़: सपा ने प्रशासन को सौंपा 17 सूत्रीय मांगपत्र, बुनकरों की बिजली से लेकर युवाओं के रोजगार तक, सपा ने उठाए जनहित के बड़े मुद्दे,
टांडा की समस्याओं पर सपा का बड़ा कदम, सड़क, बिजली और भ्रष्टाचार के खिलाफ खोला मोर्चा, जनता की आवाज़ बुलंद: सपा नेताओं ने प्रशासन से मांगा जवाब, समस्याओं के समाधान की रखी मांग।
साथ ही समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और ने हाथों में लिखी तख्ती लेकर इन सभी मुद्दों पर नारे लगाए रसोई गैस बढ़ोतरी वापस, नगर पालिका स्टैंड के नाम पर उत्पीड़न, किसानों को खाद्य युवाओं को रोजगार,
बचें देश और संविधान पीडीए आरक्षण घोटाला बंद करो, नीट परीक्षार्थियों के साथ खिलवाड़ बंद करो, किसानों का बिजली बिल माफ करो, बुनकर का कर्ज माफ करो,
जब से भाजपा आई है कमर तोड़ महंगाई है, बुनकर एकता, स्मार्ट बिजली मीटर हटाओ, पुराने बिजली मीटर लगाओ, पैट्रोल डीजल का बढ़ा, हुआ रेट वापस लो, किसानों का उत्पीडन बंद करो, तमाम मुद्दों पर
टांडा के मोहल्ला मीरानपुरा में स्थित सपा पार्टी के नगरीय कार्यालय से पदयात्रा करते हुए तहसील मुख्यालय पहुंचे जहां पर भाजपा पार्टी के खिलाफ जमकर प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा गया।
उक्त अवसर पर मुख्य रूप से मौजूद रहे सपा पार्टी के जिला अध्यक्ष जंग बहादुर यादव, जिला महासचिव मुजीब अहमद सोनू, विधानसभा अध्यक्ष संदीप यादव, सपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव मोहम्मद आमिर सिद्दीकी,
पूर्व एमएलसी विशाल वर्मा, नगर अध्यक्ष सैय्यद कसीम अशरफ, सपा मीडिया प्रभारी अली, पूर्व चेयरमैन हाजी इफ्तेखार अहमद अंसारी, सईम अहमद, जकी अहमद, सपा नेता अज्जे दहियावर सहित बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की उपस्थिति में ज्ञापन सौंपा गया।




