रिपोर्ट:मोहम्मद राशिद सैय्यद -एडिटर News10plus| टांडा, अम्बेडकरनगर | उर्दू अदब की दुनिया के बेमिसाल शायर स्वर्गीय बशीर बद्र की याद में बीती रात्रि रविवार 14 जून 2026 की रात्रि में टांडा नगर के मोहल्ला छज्जापुर में एक ख़िराज-ए-अकीदत सभा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का संचालन उर्दू अदब के शायर एहराज़ तारिक ने किया। कार्यक्रम का आयोजन ‘दा न्यू सिटीजन ऑफ काउंसिल’ के बैनर तले हुआ। सभा की शुरुआत मरहूम शायर बशीर बद्र की मग़फिरत के लिए दुआ से हुई। गौरतलब है कि ‘दा न्यू सिटीजन ऑफ काउंसिल’ के चेयरमैन –
डॉ. तारिक मंज़ूर ने इस अवसर पर एक अहम बात कही: “शायर और कलमकार कभी मरते नहीं। उनकी तहरीरें, उनका फ़िक्र हमेशा ज़िंदा रहते हैं। इसलिए उन्हें ‘मरहूम’ या ‘स्वर्गीय’ कहना मुनासिब नहीं”।
इस महफ़िल में शिरकत करने वाले उर्दू अदब के नामचीन शायरों ने बारी-बारी से अपना कलाम पेश किया। कई शायरों ने बशीर बद्र के ही मशहूर अशआर पढ़कर उनके अंदाज़ और फ़िक्र को ज़िंदा किया। माहौल पूरी तरह अदबी और पुरनूर रहा।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साहित्यप्रेमी, बुद्धिजीवी, शिक्षक, सामाजिक कार्यकर्ता और शहर के गणमान्य नागरिक शामिल हुए। सभी ने बशीर बद्र के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया।

सभा के दौरान शायर की चुनिंदा ग़ज़लों और अशआर का पाठ हुआ। अंत में दो मिनट का मौन रखकर उनकी अदबी खिदमात को सलाम पेश किया गया।
चूंकि शायर बशीर बद्र अम्बेडकरनगर जनपद की मिट्टी से जुड़े थे, इसलिए जनपदवासियों के दिल में उनकी जगह हमेशा खास रहेगी।

उक्त अवसर पर मुख्य रूप से मौजूद रहे। उर्दू अदब के शायर डाक्टर तारिक मंज़ूर, हाजी अशफाक अहमद अंसारी प्रबंधक मदरसा मंज़रे ह़क शायर इंसाफ टांण्वी, शायर सईद अहमद टाण्वी,
कैफुलवरा मुन्ना भाई, मास्टर मोहम्मद अशहर अंसारी, हामिद एडवोकेट, उर्दू पत्रकार वसील अहमद, शायर अनस जे़या, हाजी जावेद अहमद अंसारी, डॉक्टर दस्तगीर अहमद अंसारी, सभासद नवाब साबरी, हाजी आफताब, हाजी कफ़ील अहमद छज्जापुर
साभासद जुल्फेकार अहमद लल्लू, सभासद मास्टर मोहम्मद तारिक, शायर कुमैल गोंण्वी, शायर कौसर हयात, कैफुलवरा, शायर अनस मशरूफ, शायर डाक्टर शिकेब, शेयर हकीम इरफान, शायर ज़ेया कामली।




