Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

मोहर्रम को लेकर टांडा में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न, प्रशासन ने दिए शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के निर्देश

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट:News10plusएडिटर मोहम्मद राशिद -सैय्यद| अम्बेडकरनगर | टांडा। आगामी पवित्र पर्व मोहर्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य सेरविवार, 07 जून 2026 को टांडा तहसील सभागार में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी डॉ. शशिशेखर ने की,

जबकि क्षेत्राधिकारी शुभम कुमार सहित प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारियों ने सहभागिता की।

बैठक में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी, नगर पालिका परिषद टांडा के नगर पालिका परिषद टांडा के अधिकारी टी.एस. शमसाद जुबैर,

जलकल विभाग के जेई आशीष कुमार चौहान, विद्युत विभाग कर्मचारी रिजवान आरिफ एवं प्रदीप वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारीयों उपस्थित रहे।

पीस कमेटी की बैठक में मोहर्रम के दौरान निकलने वाले ताजिया एवं जुलूस मार्गों पर संभावित समस्याओं, विद्युत व्यवस्था, पेयजल, साफ-सफाई, सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

नगर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं आयोजकों ने अपनी-अपनी समस्याएं एवं सुझाव अधिकारियों के समक्ष रखे, जिनका प्रशासन द्वारा गंभीरता से संज्ञान लिया गया।

अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि मोहर्रम पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण कर ली जाएंगी।

साथ ही नागरिकों से अपील की गई कि यदि कहीं भी किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न होती है तो उसकी जानकारी तत्काल प्रशासन को दें, जिससे त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

बैठक को संबोधित करते हुए अधिकारियों ने कहा कि मोहर्रम आस्था, त्याग और अनुशासन का पर्व है। इसे आपसी भाईचारे, सौहार्द और सामाजिक समरसता के

साथ मनाया जाए। सभी समुदायों के लोगों से आपसी समन्वय बनाए रखते हुए पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग करने की अपील की गई।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से राजा सैय्यद काज़िम रज़ा मुतवल्ली, मुजीब अहमद सोनू, सैय्यद कासिम अशरफ, काशिफ अहमद अंसारी (नैपुरा) सहित नगर क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं धर्मगुरु उपस्थित रहे।

प्रमुख बिंदु

मोहर्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क, जुलूस मार्गों की व्यवस्थाओं पर हुई चर्चा, बिजली, पानी, सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा, नागरिकों से शांति, सौहार्द एवं सहयोग बनाए रखने की अपील, समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रशासन ने दिया भरोसा।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!