Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी सपा, टांडा विधायक ने की समीक्षा बैठक: आगामी 15 जून को टांडा का घेराव करने का आह्वान!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट:News10plusएडिटर मोहम्मद राशिद-सैय्यद| अम्बेडकरनगर, टांडा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर आगामी विधानसभा चुनाव – 2027 की तैयारियों को लेकर

टांडा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पुंथर स्थित मौर्या मैरेज हॉल में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा ने किया, जबकि अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष संदीप यादव ने की।

बैठक को संबोधित करते हुए विधायक राममूर्ति वर्मा ने कहा कि समाजवादी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव-2027 में प्रदेश की जनता के सहयोग और समर्थन से पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिए संकल्पित है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों एवं जनहितकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

उन्होंने केंद्र एवं प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई, रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि, पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम, बिजली संकट तथा आम जनता से जुड़े अन्य मुद्दों को लेकर

लोगों में व्यापक असंतोष है। इन जनसमस्याओं के विरोध में समाजवादी पार्टी द्वारा आगामी 15 जून को टांडा तहसील मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेगी  

विधायक ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।

बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ स्तर तक पार्टी को सशक्त बनाने तथा आगामी चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियान तेज करने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर जिला महासचिव मुजीब अहमद सोनू, पूर्व एमएलसी विशाल वर्मा, कासिम अशरफ, इसरार अहमद, विजय मढ़ी यादव, रघुनाथ यादव, समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव मोहम्मद अमीर सिद्दीकी,

आशाराम यादव, शाद सिद्दीकी, जियाराम वर्मा, महंत चंद्र प्रकाश त्रिपाठी, मोहम्मद जिया अंसारी, आमिर खान, हाफिज बदरूद्वाजा, ग्राम अरसावां निवासी पूर्व प्रधान पुत्र अली, जफर हयात, फैजान खान सहित सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में मौजूद नेताओं ने एकजुट होकर समाजवादी पार्टी को मजबूत बनाने तथा आगामी विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!