Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

अपहरण के मुकदमे में 8 माह से फरार अभियुक्त गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट: News10plusएडिटर मोहम्मद राशिद -सैय्यद| अम्बेडकरनगर। थाना अलीगंज पुलिस ने अपहरण के एक मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब आठ माह से फरार चल रहे वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने मामले से संबंधित पीड़िता को भी सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) हरेन्द्र कुमार के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी टाण्डा शुभम कुमार के पर्यवेक्षण में थाना अलीगंज पुलिस लगातार अपराधियों की धरपकड़ में जुटी हुई है।

थानाध्यक्ष सुनील कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने शनिवार को थाना अलीगंज में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 217/2025, धारा 137(2)/87 बीएनएस

से संबंधित वांछित अभियुक्त शिव कुमार पुत्र अशोक निवासी रतनपुर, पोस्ट ब्राहिमपुर कुसुमा, थाना कोतवाली टाण्डा, जनपद अम्बेडकरनगर को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार अभियुक्त को मोजनपुर क्रासिंग के पास खासपुर जाने वाली सड़क से दोपहर लगभग 12:30 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त पिछले करीब आठ माह से फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में लगातार प्रयासरत थी।

कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने मुकदमे से संबंधित पीड़िता को भी सकुशल बरामद कर लिया। बरामदगी के बाद आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त – शिव कुमार पुत्र अशोक निवासी – रतनपुर, पोस्ट ब्राहिमपुर कुसुमा, थाना कोतवाली टाण्डा, जनपद अम्बेडकरनगर।

पंजीकृत अभियोग मुकदमा अपराध संख्या 217/2025 धारा 137(2)/87 बीएनएस, थाना अलीगंज, जनपद अम्बेडकरनगर।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम – उपनिरीक्षक राकेश कुमार, कांस्टेबल सनोज यादव महिला कांस्टेबल रजनी सिंह, “अलीगंज पुलिस की बड़ी सफलता:

8 माह से फरार अपहरण आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद” अम्बेडकरनगर में अलीगंज पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।

अपहरण के मुकदमे में वांछित 8 माह से फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि पीड़िता को सकुशल बरामद कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!