Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

अर्थव्यवस्था को मजबूती देने की पहल: डीएम-एसपी ने सर्राफा व्यापारियों के साथ की बैठक, सोना रिसाइकिल पर 1% अतिरिक्त छूट की अपील!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट:News10plus|                           अम्बेडकरनगर | 16 मई 2026 मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों और देशहित को सर्वोपरि रखते हुए प्रधानमंत्री के आह्वान व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के निर्देशों के अनुपालन में शुक्रवार को जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया एवंपुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह की अध्यक्षता में कोतवाली जलालपुर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जीएसटी विभाग के समन्वय से आयोजित इस बैठक में जिले के प्रमुख सर्राफा व्यापारी व व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए।

बैठक के प्रमुख बिंदु:

मुख्य उद्देश्य: देश की अर्थव्यवस्था को गति देना, विदेशी मुद्रा भंडार पर बढ़ते दबाव को कम करना तथा सोने के आयात को नियंत्रित करना।

डीएम-एसपी की अपील: व्यापारियों से पुराने सोने को रिसाइकिल व रिडिजाइन करने पर शुद्धता के आधार पर 1% अतिरिक्त छूट देने का आग्रह किया गया। साथ ही 24 कैरेट खरा सोना (बुलियन) व सोने की ईंटें सीधे ग्राहकों को न बेचने की अपील की।

व्यापारियों का संकल्प: बैठक में मौजूद सभी सर्राफा संगठनों व व्यापारियों ने एक स्वर में कहा कि देशहित उनके लिए सर्वोपरि है। विदेशी मुद्रा भंडार को मजबूत करने के लिए वे प्रशासन को हर संभव सहयोग देंगे।

उपस्थित गणमान्य: बैठक में उपायुक्त राज्य कर खंड-1  सुनील कुमार सिंह, उपायुक्त राज्य कर खंड-2 पशुपति प्रताप सिंह, सहायक आयुक्त राज्य कर रविंद्र कुमार उपस्थित रहे। वहीं सर्राफा संगठन से श्री प्रदीप सोनी, शत्रुघ्न सोनी, राजकुमार सोनी, सुरेश कुमार सोनी सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!