Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

विश्व कृषि पर्यटन दिवस पर विशेष कार्यशाला आयोजित, कृषि पर्यटन से किसानों की आय बढ़ाने पर दिया गया जोर

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट:News10plus|                        अम्बेडकरनगर | विश्व कृषि पर्यटन दिवस के अवसर पर ग्रामीण पर्यटन योजना के अंतर्गत चयनित ग्राम पंचायत चूटीपारा, श्रवण धाम क्षेत्र में एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में समृद्ध कृषकों, ग्रामीणों एवं पर्यटन विभाग से जुड़े प्रतिनिधियों ने सहभागिता कर कृषि पर्यटन को ग्रामीण विकास का नया माध्यम बताया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान श्रीमती शकुंतला देवी, जिला प्रतिनिधि  मनोज बिंद,

विलेज कोऑर्डिनेटर श्री महेंद्र गोंड सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य कृषि को पर्यटन से जोड़कर किसानों की आय बढ़ाने के नए अवसरों पर चर्चा करना था। इस दौरान किसानों को बताया गया कि वे अपनी पारंपरिक खेती,

जैविक कृषि, स्थानीय खानपान, ग्रामीण संस्कृति एवं प्राकृतिक वातावरण को पर्यटन से जोड़कर अतिरिक्त आमदनी प्राप्त कर सकते हैं। अधिकारियों द्वारा प्रतिभागियों को उत्तर प्रदेश पर्यटन नीति-2022 के अंतर्गत

फार्म स्टे पंजीकरण की प्रक्रिया, पात्रता, लाभ एवं विभिन्न प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई। बताया गया कि ग्रामीण क्षेत्रों में फार्म स्टे एवं कृषि पर्यटन को बढ़ावा मिलने से स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

इस अवसर पर जिला प्रतिनिधि श्री मनोज बिंद ने कहा कि कृषि पर्यटन किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ ग्रामीण संस्कृति और परंपराओं को राष्ट्रीय एवं वैश्विक पहचान दिलाने का सशक्त माध्यम बन सकता है। उन्होंने ग्रामीणों से योजना का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की।

कार्यक्रम के अंत में किसानों एवं ग्रामीणों ने कृषि पर्यटन योजना के प्रति उत्साह व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र में सफल बनाने हेतु सक्रिय सहयोग का भरोसा दिलाया।

यह कार्यशाला ग्रामीण पर्यटन और कृषि आधारित नवाचारों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुई।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!