रिपोर्ट:News10plus| अंबेडकरनगर। कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय पीरपुर अकबरपुर के शिक्षक एवं जनगणना प्रगणक डॉ. तारकेश्वर मिश्र ‘जिज्ञासु’ ने कहा कि जनगणना किसी भी राष्ट्र की विकास यात्रा का आधार होती है।

शिक्षा स्तर, रोजगार, आवास, स्वास्थ्य तथा सामाजिक परिस्थितियों की सटीक जानकारी प्राप्त होती है। इन्हीं आंकड़ों के आधार पर सरकार विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं तैयार करती है।
और जरूरतमंद लोगों तक सुविधाएं पहुंचाने का कार्य करती है।डॉ. मिश्र ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि जनगणना कार्य के दौरान सही, स्पष्ट एवं प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराना प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य है।
गलत अथवा अधूरी जानकारी से योजनाओं के क्रियान्वयन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।उन्होंने कहा कि लोगों को किसी भी प्रकार की भ्रांति, अफवाह या भय से दूर रहकर प्रशासन एवं जनगणना कर्मियों का पूरा सहयोग करना चाहिए।
जनगणना का उद्देश्य केवल आंकड़े एकत्र करना नहीं, बल्कि देश के समग्र और संतुलित विकास की दिशा तय करना है।
डॉ. तारकेश्वर मिश्र ‘जिज्ञासु’ ने युवाओं से विशेष अपील करते हुए कहा कि वे अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को जनगणना के प्रति जागरूक करें और इस राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाएं।




