रिपोर्ट: News10plus| टांडा अम्बेडकरनगर | 16 मई 2026 (शनिवार) बीती रात करीब 1 बजे थाना कोतवाली टांडा क्षेत्र के धौहरारा पुल के नीचे पुलिस और एक व्यक्ति के बीच
मुठभेड़, पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पहले फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके बाएं पैर में लगी और वह घायल हो गया।
घायल की पहचान सज्जाद पुत्र स्व. बोलाकी, निवासी ग्राम लोरपुर ताजन, थाना कोतवाली अकबरपुर के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है।
पूछताछ में मोटरसाइकिल चोरी की निकली, जिसकी तहकीकात जारी है। सीओ टांडा शुभम कुमार ने बताया कि
सज्जाद थाना अकबरपुर का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट, गौ-तस्करी, गौहत्या और मादक पदार्थों की बिक्री जैसे संगीन मामले दर्ज हैं।
फिलहाल घायल सज्जाद का इलाज टांडा सीएचसी में चल रहा है। पुलिस ने अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मौके पर कानून-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है।




