Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

डीएवी एकेडमी टांडा ने फिर लहराया परचम,12वीं बोर्ड परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट:News10plus एडिटर मोहम्मद राशिद- सैय्यद| टांडा अम्बेडकरनगर। सीबीएसई पैटर्न से संचालित डीएवी एकेडमी टांडा के विद्यार्थियों ने हाईस्कूल/ इंटरमीडिएट परीक्षा सत्र 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम इस वर्ष भी शत-प्रतिशत रहा। विद्यार्थियों ने शानदार अंक अर्जित कर सफलता के नए आयाम स्थापित किए हैं।

विद्यालय की छात्रा कात्याई चौरसिया ने 94.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं सिद्धि अग्रहरी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय तथा श्रेष्ठा गुप्ता ने 93 प्रतिशत अंक अर्जित कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।विभिन्न संकायों में भी विद्यार्थियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा। विज्ञान वर्ग (जीव विज्ञान) में कात्याई चौरसिया ने, विज्ञान वर्ग (गणित) में श्रेष्ठा गुप्ता, वाणिज्य वर्ग में हिलप्रीत कौर

तथा कला वर्ग में सिद्धि अग्रहरी ने सर्वोच्च अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं जनपद का मान बढ़ाया। विद्यालय के कुल 8 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए।विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रूचि अग्रवाल ने सभी सफल विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की कठिन मेहनत, शिक्षकों के समर्पण तथा अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।

विद्यालय प्रबंधक अखंड कुमार आर्या ने भी सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि संस्थान सदैव गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

टांडा की डीएवी एकेडमी ने सीबीएसई 12वीं परीक्षा में फिर रचा इतिहास। शत-प्रतिशत परिणाम के साथ विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय और जनपद का नाम रोशन किया।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!