Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

अम्बेडकरनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 हजार का इनामी वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट:News10plus|                           अम्बेडकरनगर | दिनांक : 13 मई 2026 – जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना टाण्डा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 10,000 के इनामी वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक अम्बेडकरनगर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी टाण्डा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक टाण्डा के नेतृत्व में निरीक्षक श्रीचन्द्र यादव एवं पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त सर्वेश कुमार शर्मा को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी का विवरण

पुलिस टीम ने अभियुक्त को बकरहवा पुल तिराहे से दिनांक 13.05.2026 को प्रातः 09:45 बजे गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेजा गया।

गिरफ्तार अभियुक्त

सर्वेश कुमार शर्मा पुत्र स्व. राम औतार उम्र लगभग 45 वर्ष निवासी श्री नगर थाना मानकनगर, जनपद लखनऊ, हाल पता – रामदास खेड़ा, पंडित खेड़ा थाना कृष्णानगर, लखनऊ

अभियुक्त पर दर्ज मुकदमे

अभियुक्त के विरुद्ध थाना टाण्डा में निम्न मुकदमे पंजीकृत हैं – मुकदमा अपराध संख्या 31/26 मुकदमा अपराध संख्या 35/26 मुकदमा अपराध संख्या 36/26 मुकदमा अपराध संख्या 41/26मु0अ0सं0 50/26

सभी मामलों में बीएनएस की गंभीर धाराएँ दर्ज हैं।

अम्बेडकरनगर पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी है, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जा रहा है।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!