Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

डॉ. बी.आर. अंबेडकर मूर्ति विकास योजना का शुभारंभमहापुरुषों की प्रतिमाओं का होगा संरक्षण, सौंदर्यीकरण और समग्र विकास

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट:News10plusएडिटर मोहम्मद राशिद- सैय्यद| अम्बेडकरनगर | 11 मई 2026। जनपद में सामाजिक न्याय, सांस्कृतिक विरासत एवं महापुरुषों के सम्मान को नई दिशा देने हेतु “डॉ. बी.आर. अंबेडकर मूर्ति विकास योजना” का शुभारंभ किया गया।मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला ने योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इस महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य समाज सुधारकों, महापुरुषों एवं सांस्कृतिक विभूतियों की स्थापित मूर्तियों की सुरक्षा,

सुदृढ़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण सुनिश्चित करना है।उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत सार्वजनिक स्थलों पर स्थापित प्रतिमाओं के संरक्षण हेतु सुरक्षात्मक छत्र निर्माण, बाउंड्रीवाल एवं रेलिंग, हरित विकास, प्रकाश व्यवस्था, बैठने की सुविधा,

पाथवे तथा सूचना पट्ट जैसी व्यवस्थाएं विकसित की जाएंगी।सीडीओ ने कहा कि जिन स्थानों पर पुरानी अथवा जर्जर मूर्तियां स्थापित हैं, वहां आवश्यकता अनुसार नई संगमरमर की प्रतिमाएं भी स्थापित कराई जा सकेंगी।

योजना के माध्यम से मूर्ति स्थलों को स्वच्छ, आकर्षक एवं सम्मानजनक स्वरूप प्रदान किया जाएगा, जिससे सामाजिक एवं सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण मजबूत होगा। उन्होंने बताया कि योजना में ऊर्जा दक्ष एवं सौर ऊर्जा आधारित प्रकाश व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाएगी।

साथ ही प्रत्येक प्रतिमा स्थल पर संबंधित महापुरुष के जीवन, संघर्ष एवं योगदान से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी भी प्रदर्शित की जाएगी, ताकि नई पीढ़ी प्रेरणा प्राप्त कर सके। मुख्य विकास अधिकारी ने जानकारी दी कि आवेदन प्राप्त होने के बाद संबंधित अधिकारियों द्वारा स्थल निरीक्षण कर प्रस्ताव शासन को भेजे जाएंगे।

प्रथम चरण में जनपद की प्रत्येक विधानसभा में चयनित 10-10 प्रतिमा स्थलों का विकास कार्य कराया जाएगा तथा एक चयनित स्थल पर अधिकतम 10 लाख रुपये तक व्यय किए जा सकेंगे।

उन्होंने कहा कि यह योजना केवल प्रतिमाओं के संरक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि महापुरुषों के विचारों के प्रति सम्मान, सामाजिक जागरूकता और नई पीढ़ी में प्रेरणा का भाव विकसित करने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण पहल है।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!