Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

बंदर के कूदने से ठप हुई बिजली, तत्परता से बहाल – स्थानीय लोगों ने विभाग का आभार व्यक्त किया!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट: News10plus एडिटर|                       अंबेडकर नगर | के टांडा नगर क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला नैपुरा में उस समय अचानक विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई, जब एक बंदर ट्रांसफार्मर पर कूद गया। इस घटना के कारण पूरे क्षेत्र में बिजली ठप हो गई, जिससे स्थानीय लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा।

घटना की सूचना तुरंत संबंधित विद्युत विभाग के टीजीटू  वकार मेंहदी एवं विवेक यादव को दी गई। सूचना मिलते ही विभाग सक्रिय हुआ और जेई कृष्ण कुमार तिवारी एवं जेई विकास नाविक के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई करते हुए विद्युत आपूर्ति को शीघ्र ही बहाल कर दिया गया।
इस दौरान विद्युत विभाग के कई कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से रिजवान आरिफ, मुंदर, विनय, गुलशन, प्रदीप वर्मा, रिंकू, सीताराम, झिनक, सहित अन्य कर्मियों ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई।

स्थानीय समाजसेवी काशिफ अहमद अंसारी संस्था: पंख – उड़ान एक उम्मीद की ने अपनी ओर से एवं क्षेत्र के समस्त विद्युत उपभोक्ताओं की तरफ से विभाग के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का त्वरित कार्रवाई के लिए हार्दिक धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!