रिपोर्ट: News10plus हरदोई संवाददाता| हरदोई : जनपद| के गढ़ी रसूलपुर गांव में हुए चर्चित शिल्पी कुशवाहा हत्याकांड को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव,
पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दिवंगत शिल्पी कुशवाहा को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।
मीडिया से बातचीत में अखिलेश यादव ने घटना को बेहद दुखद और निंदनीय बताया। उन्होंने कहा कि “इस घटना की जितनी निंदा की जाए, वह कम है।
परिवार का यह दुख कभी कम नहीं हो सकता, लेकिन हम हर संभव मदद के लिए उनके साथ खड़े हैं।”उन्होंने पीड़ित परिवार को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा करते हुए कहा कि
यह राशि केवल सहारा देने का एक छोटा प्रयास है, जिससे परिवार इस कठिन समय से उबर सके।
इसके साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि यदि भविष्य में उनकी सरकार बनती है, तो परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का प्रयास किया जाएगा।
अखिलेश यादव के इस दौरे से क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और पीड़ित परिवार को कुछ हद तक संबल मिला है।




