Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

अंबेडकरनगर में पंचायत वोटर लिस्ट पर बड़ा अपडेट: अब 10 जून को होगा अंतिम प्रकाशन!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट: News10plus|                            अंबेडकरनगर | 24 अप्रैल 2026 जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बड़ी प्रशासनिक अपडेट सामने आई है। जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी दीकि राज्य निर्वाचन आयोग के 17 अप्रैल 2026 के संशोधित निर्देशों के अनुसार अब निर्वाचक नामावली (Voter List) का अंतिम प्रकाशन 10 जून 2026 को किया जाएगा।

👉 डीएम के मुताबिक, मतदाता सूची को पूरी तरह पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के लिए विशेष प्रक्रिया चलाई जा रही है—

21 अप्रैल से 28 मई 2026 तक

मतदाताओं का डुप्लीकेशन हटाने Deduplication) एवं कंप्यूटरीकरण का कार्य किया जाएगा।

29 मई से 09 जून 2026 तक

कंप्यूटरीकरण के बाद मतदान केंद्रों का क्रमांकन, वार्ड मैपिंग, मतदाता क्रम संख्या निर्धारण, SVN आवंटन, सूची डाउनलोडिंग और फोटो प्रतियां तैयार की जाएंगी।

जिला मजिस्ट्रेट ने सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ERO) एवं सहायक अधिकारियों (AERO) को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में संशोधित कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें।

खास निर्देश:

निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण के दौरान पड़ने वाले सभी सार्वजनिक अवकाशों में भी संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे, ताकि तय समय सीमा में कार्य

पूरा किया जा सके। 👉 प्रशासन का लक्ष्य है कि आगामी पंचायत चुनाव के लिए पूरी तरह सटीक और पारदर्शी मतदाता सूची तैयार हो सके।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!