Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to

अम्बेडकरनगर टांडा काजीपुरा की होनहार छात्रा अलीशा ज़ैनब ने हाईस्कूल में 92.8% अंक हासिल कर माता पिता का नाम रोशन किया!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share this article

रिपोर्ट: News10plus|                          अम्बेडकरनगर ।टांडा। की मेधावी छात्राओं में एक और छात्रा का नाम जुड़ गया है। टांडा नगर क्षेत्र के मोहल्ला काजीपुरा में स्थित मुस्लिम निस्वॉ इंटर कॉलेज में पढ़ी छात्रा अलीशा ज़ैनब, पुत्री इमरान अली, ने हाईस्कूल परीक्षा में 92.8% अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

अलीशा ज़ैनब की इस शानदार सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकों एवं क्षेत्र के लोगों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

परिजनों ने बताया कि अलीशा शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही हैं और उन्होंने नियमित मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन से यह सफलता हासिल की है। अलीशा की इस उपलब्धि से अन्य छात्र-छात्राओं को भी प्रेरणा मिलेगी।

विद्यालय प्रशासन ने भी छात्रा की सफलता को विद्यालय के लिए गर्व का विषय बताते हुए कहा कि अलीशा ने मेहनत और लगन से यह साबित किया है कि दृढ़ संकल्प से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

अलीशा ज़ैनब की इस सफलता पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भी बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Responsive Picture Carousel
Welcome to   Click to listen highlighted text! Welcome to
Click to listen highlighted text!
Click to listen highlighted text!