रिपोर्ट:News10plus एडिटर मोहम्मद राशिद -सैय्यद| अम्बेडकरनगर। क्षेत्रीय विकास एवं शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए एनटीपीसी टांडा ने ग्राम हकीमपुर, जनपद अम्बेडकरनगर में
नव-निर्मित प्राथमिक विद्यालय भवन का विधिवत लोकार्पण कराया। यह विद्यालय भवन ₹166.97 लाख की लागत से सामुदायिक विकास पहल के अंतर्गत तैयार किया गया है।
इस नव-निर्मित विद्यालय भवन का लोकार्पण जिलाधिकारी अम्बेडकरनगर अनुपम शुक्ला ने एनटीपीसी टांडा के कार्यकारी निदेशक जयदेव परिदा की गरिमामयी उपस्थिति में किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने शिक्षा के क्षेत्र में एनटीपीसी टांडा की इस पहल की सराहना करते हुए इसे ग्रामीण विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।
कार्यक्रम में ये गणमान्य अधिकारी रहे उपस्थि
कार्यक्रम में कई वरिष्ठ प्रशासनिक एवं एनटीपीसी अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें प्रमुख रूप से – डॉ. शशि शेखर, एसडीएम टांडा
शैलेश कुमार पटेल, बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए), अम्बेडकरनगर, डॉ. मनीषा पांडेय, सीएमओ, एनटीपीसी टांडा, पी.के. गोयल, एजीएम (मेंटेनेंस), एनटीपीसी टांडा, रजनीश कुमार खेतान, एजीएम (एचआर), एनटीपीसी टांडा जनपद प्रशासन एवं एनटीपीसी टांडा के अन्य अधिकारीगण,
विद्यार्थियों को मिलेगा बेहतर शैक्षिक वातावरण
नव-निर्मित विद्यालय भवन के शुरू होने से ग्राम हकीमपुर एवं आसपास के क्षेत्रों के बच्चों को बेहतर शैक्षिक सुविधाएं
और सुरक्षित अध्ययन वातावरण उपलब्ध होगा। इससे ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा स्तर को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।
सामुदायिक विकास के लिए लगातार कार्यरत एनटीपीसी टांडा
एनटीपीसी टांडा शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना और सामाजिक कल्याण के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार कार्य कर रहा है। यह परियोजना कंपनी की सतत सामुदायिक विकास के प्रति प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है।
यह पहल न केवल शिक्षा के क्षेत्र में सुधार लाएगी बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।





